Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...

इंदौर के डॉक्टर्स को सलाम! दोनों किडनी फेल होने पर 10 साल के बच्चे को दी ‘नई जिंदगी’, मानवता की मिसाल, इलाज भी फ्री

मध्य प्रदेश के इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक दस वर्षीय बच्चे को नया जीवन दिया है. दोनों किडनी फेल होने के कारण गंभीर हालत में भर्ती किए गए बच्चे की हालत में अब उल्लेखनीय सुधार हुआ है. इलाज शुरू होने के बाद अब बच्चे की दोनों किडनियों ने काम करना शुरू कर दिया है, जिससे परिवार और अस्पताल स्टाफ में खुशी की लहर है.

जानकारी के अनुसार, बच्चा गंभीर किडनी रोग से पीड़ित था और कुछ दिनों पहले उसे एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी, और आर्थिक अभाव के चलते परिजनों ने इलाज बीच में ही छोड़ दिया था.

सामाजिक संस्थान ने की मदद

इसी दौरान शहर की एक सामाजिक संस्था के सदस्यों को बच्चे की हालत की जानकारी मिली. संस्था के सदस्यों ने तुरंत बच्चे को फिर से एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया और अस्पताल प्रशासन से मदद की गुहार लगाई. एमवाय हॉस्पिटल प्रबंधन ने मानवीयता दिखाते हुए बच्चे का इलाज निःशुल्क शुरू किया.

बच्चे की हालत स्थिर

वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने निरंतर प्रयास और विशेष उपचार के माध्यम से बच्चे की बिगड़ती हालत को संभाला. कई दिनों के इलाज के बाद अब बच्चे की दोनों किडनियां धीरे-धीरे काम करने लगी हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि बच्चे को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह केस डॉक्टरों के ‘टीमवर्क’ और मेडिकल तकनीक के आधुनिक उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है.

लोगों ने व्यक्त किया आभार

वहीं, संस्था के सदस्यों ने एमवाय हॉस्पिटल प्रशासन और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मानवता की मिसाल पेश की. डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की निगरानी अभी भी जारी रहेगी, लेकिन फिलहाल उसकी किडनियां सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं. इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित किया है कि समय पर चिकित्सा और संवेदनशीलता से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है.