Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाय... MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता... दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में ... Crime News: गर्लफ्रेंड की बहन से बात करने की जिद में युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी सावधान! 'घुमाने' के बहाने 8 साल की मासूम को ले गया बुजुर्ग, फिर जो किया वो सुनकर कांप जाएगी रूह Madhya Pradesh News: एमपी में कल से नहीं होगी बसों की हड़ताल, सरकार से बातचीत के बाद ट्रांसपोटर्स का... Noida News: होली से पहले नोएडा में 5 दिन के लिए धारा 163 लागू, बिना परमिशन नहीं होंगे सामूहिक कार्यक...

दिल्ली की उड़ान में बड़ा हादसा टला

रनवे छूने के बाद अचानक हवा में गया विमान, यात्री परेशान

  • टच डाउन के बाद उड़ गया विमान

  • लगातार दो बार चक्कर काटता रहा

  • पंद्रह मिनट देर से पट्टी पर उतारा गया

राष्ट्रीय खबर

रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1114 में कल रात यात्रियों को एक अप्रत्याशित और डरावने अनुभव से गुज़रना पड़ा। विमान के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली के रनवे को छूने के ठीक बाद, वह अचानक साठ डिग्री के कोण में दोबारा हवा में उठ गया, जिससे विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस गंभीर घटना के बाद भी विमानन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया, जिसने यात्रियों की परेशानी और अनिश्चितता को और बढ़ा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह उड़ान कल रात नौ बजे के आसपास रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और इसे टर्मिनल संख्या 3 पर साढ़े दस बजे उतरना था। उड़ान के दौरान सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर स्थिति बदल गई। यात्रियों के अनुसार, जैसे ही विमान के पहियों ने रनवे को स्पर्श किया, यानी चक्का सटने के तुरंत बाद ही, विमान ने अपनी दिशा और ऊंचाई में एक असाधारण परिवर्तन किया और तेज़ी से ऊपर की ओर चला गया। यह घटना इतनी अप्रत्याशित थी कि विमान में सवार यात्री घबरा गए। उन्होंने बताया कि इस अचानक हुए घटनाक्रम से विमान के भीतर एकदम से अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

घटना के दौरान, विमान पर मौजूद केबिन क्रू ने भी यात्रियों को शांत करने या उन्हें स्थिति के बारे में कोई जानकारी देने का प्रयास नहीं किया, जिससे यात्रियों की चिंता और आशंका बढ़ गई। दोबारा हवा में उठने के बाद, विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे के ऊपर दो बार चक्कर लगाए। इस पूरे समय में, यात्री दुविधा और तनाव में रहे कि आखिर हुआ क्या है और विमान को अब कब सुरक्षित उतारा जाएगा।

यात्रियों ने इस घटना के कारणों का अनुमान लगाते हुए बताया कि संभवतः यह एक गो-अराउंड प्रक्रिया थी, जिसे पायलट ने अंतिम क्षणों में रनवे की स्थिति को देखते हुए अपनाया होगा। उनका मानना है कि जब विमान उतरने वाला था, उसी वक्त शायद रनवे पर कोई अन्य विमान उड़ान भरने या उतरने की तैयारी में रहा होगा, या फिर रनवे पर कोई बाधा आ गई होगी। शायद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से गड़बड़ी की यह जानकारी पायलट को बिल्कुल आखिरी पल में मिली, जिसके कारण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उतरने के ठीक एक पल बाद विमान को दोबारा आपात स्थिति में हवा में उड़ाना पड़ा। अंततः, रनवे के साफ होने और स्थिति सामान्य होने के बाद, पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा। इस घटना के बावजूद, यात्रियों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी बनी रही कि एयरलाइन ने उन्हें इस खतरनाक स्थिति के बारे में सूचित करना भी जरूरी नहीं समझा।