Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

असम में हैट्रिक लगाने में सक्रिय हुए अमित शाह

दुर्गा पूजा के दौरान धुबरी में रात को शूट एट साइट ऑर्डर लागू

  • संयुक्त दलों की बैठक में हुई चर्चा

  • हिमंता और सोनोवाल दोनों मौजूद रहे

  • बांग्लादेश सीमा की वजह से धुबरी में सतर्कता

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : असम में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2021 के विधानसभा की तरह बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं। शाह गुरुवार को असम के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर भाजपा असम राज्य कोर कमेटी की बैठक ली।

इसमें उन्होंने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा ने राज्य में असम गण परिषद (अगप) के साथ अपना गठबंधन जारी रखने और संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा राज्य कोर कमेटी की बैठक में सीएम सरमा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी मौजूद रहे। दौरे के दूसरे दिन अमित शाह ने नए राजभवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए पंचायत प्रतिनिधि सभा में भाग लिया। शाह ने गुवाहाटी में इस पंचायत सम्मेलन के जरिए राज्य में चुनावी बिगुल फूंक दिया।

राजभवन में उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी की मां हीराबेन के बारे में अपशब्द कहे जाने का मुद्दा उठाया। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को घुसपैठिया बचाव यात्रा करार दिया। शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता जितनी गलियां देंगे कमल उतना ही खिलेगा और आसमान तक पहुंचेगा।

दूसरी और, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी जिले में दुर्गा पूजा के दौरान धुबरी जिले जारी रहेगा। इसकी वजह है भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं। उन्होंने कहा कि शूट एट साइट का आदेश इससे पहले 13 जून को सांप्रदायिक हिंसा के बाद लागू किया गया था। दुर्गा पूजा के दौरान कोई अशांति न हो इसलिए यह आदेश लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर धुबरी और दक्षिण सालमारा को खास चिंता वाले इलाके माने हैं। हमें दूसरे जिलों में कोई परेशानी नहीं है। हमारी चिंता धुबरी और दक्षिण सालमारा ही हैं, क्योंकि ये इलाके बॉर्डर से लगे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि इलाके के लोगों को धमकी भरे कॉल आ रहे थे।

जांच के बाद पता चला कि ये कॉल्स बांग्लादेश से आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि ये धमकी वाले कॉल किसने किए। जांच अंतिम चरण में है। हमने अली हुसैन बेपारी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी जेएनबी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि अली हुसैन बेपारी ने ही लोगों के नंबर बांग्लादेश में दिए थे।