Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया मां जानकी मंदिर का भूमिपूजन

882 करोड़ से होगा यहां मंदिर का निर्माण

  • पुनौरा धाम में नींव रखी गयी

  • कई अन्य विकास योजनाएं भी

  • अमृत भारत ट्रेन का उदघाटन हुआ

राष्ट्रीय खबर

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी में एक भव्य मां जानकी मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार, 8 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारी बारिश के बीच पुनौरा धाम में मंदिर की नींव रखी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। लगभग 50 एकड़ में फैले इस मंदिर का निर्माण 882 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी ऊंचाई 156 फीट होगी, जो अयोध्या के राम मंदिर से 5 फीट कम है। मंदिर के लिए विशेष बलुआ पत्थर (सैंड स्टोन) राजस्थान से मंगाया गया है।

भूमिपूजन समारोह के लिए पूरा मंदिर परिसर नेपाल के फूलों से सजाया गया था। इसमें देश के 21 तीर्थों से मिट्टी और 11 नदियों का जल लाया गया, साथ ही अयोध्या के हनुमान गढ़ी से भी एक ईंट रखी गई। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि मां सीता ने अपने जीवन में आदर्श पत्नी, बेटी, मां और राजमाता का चरित्र जिया।

उन्होंने भूमिपूजन के दौरान हुई बारिश को मां जानकी का आशीर्वाद बताया, जो पूरे भारत के लिए शुभ है। अमित शाह ने मिथिलांचल की संस्कृति को भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और इस भव्य परियोजना का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। इसी कार्यक्रम में अमित शाह ने समस्तीपुर-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह नई ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा जैसे क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिहार में चल रहे विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबों के लिए मुफ्त बिजली जैसी कई योजनाएं चल रही हैं और 430 नई योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिन पर 50 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद, अब मां जानकी मंदिर का निर्माण एक और सपना पूरा होने जैसा है।