Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आईएसआईएल से जुड़े आतंकी मॉड्यूल को धर दबोचा Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल पैसे और धमकियों से प्रवासियों को खपा रहा अमेरिका Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला चीन का सबमरीन-लॉन्च मिसाइल परीक्षण बारिश का कहर बांग्लादेश के रोहिंग्या  शरणार्थी शिविरों पर

रूसी ड्रोनों में भारतीय उपकरण लगे हैं

ट्रंप के नाराजगी का लाभ उठाकर जेलेंस्की ने भी कहा

कियेबः रूस-यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल हो रहे रूसी ड्रोन में भारतीय घटकों की मौजूदगी के आरोपों ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा दिया है। यूक्रेन ने यह दावा किया है कि रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के लिए उपयोग किए जा रहे ड्रोन में भारतीय निर्मित पुर्जे मिले हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की सरकार ने इस ड्रोन घोटाले में ईरान को भी शामिल किया है, आरोप है कि तेहरान द्वारा डिज़ाइन किए गए रूसी ड्रोन में भारतीय घटकों का इस्तेमाल हो रहा है।

इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने अमेरिकी चेतावनियों के बावजूद रूस से तेल खरीदना जारी रखने के लिए भारत की आलोचना की है। ट्रंप ने कहा है कि भारत मॉस्को से तेल खरीद कर यूक्रेन पर हमलों के लिए रूस को प्रभावी रूप से वित्तीय सहायता दे रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूक्रेन के इन आरोपों के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत पर दबाव और बढ़ सकता है।

कई पश्चिमी मीडिया आउटलेट्स ने यूक्रेनी सेना की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि पिछले साल व्लादिमीर पुतिन की सेना के शाहिद-136 ड्रोन में भारतीय घटकों की मौजूदगी पाई गई थी। ज़ेलेंस्की की सरकार पहले ही इस बारे में नई दिल्ली और यूरोपीय संघ (ईयू) को सूचित कर चुकी है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी ड्रोन की वोल्टेज रेगुलेटर यूनिट में इंटरटेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित ब्रिज रेक्टिफायर E300359 का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम में ऑरा सेमीकंडक्टर द्वारा निर्मित सिग्नल जेनरेटर चिप का भी इस्तेमाल हुआ है। यूक्रेन का आरोप है कि ये दोनों कंपनियाँ वास्तव में भारतीय हैं। इन आरोपों के कारण भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए दबाव का सामना करना पड़ सकता है।