Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के पास कैंसर से मृत्यु दर अधिक अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला तीन बार के मुख्यमंत्री ने राजनीति में उलटफेर कर दिया राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल काकीनाडा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से तबाही अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' फिर से बंगाल में भाजपा और टीएमसी का बयान युद्ध असम में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का महाप्लान तैयार नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह...

नये उपराष्ट्रपति के चुनाव का कार्यक्रम घोषित

जगदीप धनखड़ की चुप्पी के बीच चुनाव आयोग का फैसला

  • आगामी 9 सितंबर को होगा मतदान

  • अचानक ही पदत्याग किया है उन्होंने

  • भाजपा खेमा ने साध ली है पूरी चुप्पी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः चुनाव आयोग ने अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि मतदान की तिथि 9 सितंबर है। चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव के नतीजे मतदान के दिन ही घोषित किए जाएँगे। 22 जुलाई को निवर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया था।

यह तब हो रहा है जबकि जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया, इस महत्वपूर्ण सवाल का उत्तर नहीं मिल पाया है। वैसे यह साफ हो गया है कि यह दरअसल भाजपा के अंदर के सत्ता संघर्ष का ही परिणाम है क्योंकि उनके इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेताओं ने उनके नाम पर चुप्पी साध रखी है। दूसरी तरफ खुद धनखड़ भी मुंह बंद किये हुए हैं।

धनखड़ के त्यागपत्र में लिखा था, स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूँ। उपराष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। उपराष्ट्रपति पद के लिए किसी व्यक्ति का चुनाव करने वाले निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य शामिल होते हैं।

गुरुवार को, चुनाव आयोग ने बताया कि उसने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है और निर्वाचक मंडल सूची को अंतिम रूप दे दिया है। कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए तब तक निर्वाचित नहीं हो सकता जब तक कि वह, भारत का नागरिक न हो, 35 वर्ष की आयु पूरी न कर चुका हो, और राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के योग्य न हो। कोई व्यक्ति भी उपराष्ट्रपति पद के लिए पात्र नहीं है यदि वह केंद्र या राज्य सरकारों या किसी अधीनस्थ स्थानीय प्राधिकरण के अधीन किसी लाभ के पद पर आसीन हो। आयोग ने पहले ही इस चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रुप प्रदान कर दिया है।