Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर अभिषेक मनु सिंघवी का वार; कहा- ... TMC Crisis: ममता बनर्जी की पार्टी में बढ़ती बगावत; सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज Hardik Pandya Injury Update: फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद हार्दिक पंड्या फिर चोटिल; BCCI ने लिया बड़ा... Katrina Kaif Comeback: मदरहुड के बाद कटरीना कैफ की वापसी; क्या वेब सीरीज से करेंगी धमाकेदार एंट्री? US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान में बढ़ा सैन्य तनाव; हेलीकॉप्टर गिराए जाने के जवाब में अमेरिका ने शुरू... Gold and Silver Price Drop: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आपके शहर का नया रेट UPI Global Reach: अब विदेश में भी चलेगा भारत का UPI; इन 9 देशों में डिजिटल पेमेंट हुआ आसान Mithun Sankranti 2026: 15 जून को बन रहा है अद्भुत महासंयोग; बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशियों की चमके... Low Budget Home Decor Ideas: घर को बनाएं एस्थेटिक और स्टाइलिश; कम बजट में अपनाएं ये शानदार तरीके Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सब-वे; शिवाजी स्टेडियम से राजीव चौक की दूरी होगी आसा...

स्थानीय चुनावों में गठबंधन की जरुरत नहीं : राउत

शिवसेना यूबीटी के नेता ने दिया महा विकास अघाड़ी पर बयान

  • बीएमसी के संदर्भ में यह बात कही

  • उद्धव और राज को मिलकर लड़ना होगा

  • मोदी के रिटायर होने का समय आ गया

मुंबई : शिवसेना -उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत का मानना है कि स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों में इंडिया ब्लॉक या महा विकास अघाड़ी (एमवीए) जैसा राष्ट्रीय गठबंधन बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है और इसका निर्णय स्थानीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाना चाहिए क्योंकि इन चुनावों में स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण होते हैं।

श्री राउत ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) बहुप्रतीक्षित चुनावों के संदर्भ में कहा कि श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और श्री राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की जनता की मांग बढ़ रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हाल ही में हुई मराठी विजय रैली के दौरान यह भावना स्पष्ट परिलक्षित हुई है।

राजनीतिक गठबंधन को लेकर मौजूदा अस्पष्टता पर उन्होंने कहा, अगर मुंबई को बचाना है, तो उद्धव और राज को नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। यही लोगों की भावना है और वे इस मांग को जÞोरदार तरीके से उठा रहे हैं। गठबंधन के बारे में कुछ कहने पर श्री राज ठाकरे की सीमा के बारे में उन्होंने कहा, हर किसी की अपनी कार्यशैली होती है।

ये सीमा उनके नेतृत्व के तरीके का हिस्सा हो सकती हैं। हम खुलकर बोलना पसंद करते हैं। हो सकता है कि उनका तरीका ऐसा न हो। लेकिन जल्द ही चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की हाल में की गयी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री राउत ने कहा , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर में 75 वर्ष के हो जाएंगे।

आरएसएस और मोदी के अपने नियमों के अनुसार उन्हें इस उम्र में संन्यास ले लेना चाहिए। आरएसएस उन्हें बार-बार यही याद दिला रहा है। आपने सत्ता का सुख भोगा है और दुनिया घूमी है। अब हट जाइए और देश को सुरक्षित हाथों में सौंप दीजिए। उन्होंने श्री मोदी पर सत्ता तक पहुंचने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और जसवंत सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दरकिनार करने का भी आरोप लगाया।