Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों की चमकेगी किस्मत! हर स्कूल को मिलेंगे ₹2-2 करोड़; HCS अधिकारी लेंगे गोद, ज... Yamunanagar: युवती ने भगवान श्रीकृष्ण को बनाया अपना पति, धूमधाम से संपन्न हुई शादी की रस्में; यमुनान... हरियाणा के बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले! अब ट्रेन से मुफ्त में करें अयोध्या और वैष्णो देवी के दर्शन; सरक... सावधान! हरियाणा में प्लॉट खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें; सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में किया ... Cyber Fraud Alert: इंस्टाग्राम विज्ञापन के जरिए कनाडा भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, कजाकिस्तान में ... मेघालय में फिल्मी अंदाज में आरोपी को छुड़ाने की कोशिश! पुलिस की फायरिंग में एक युवक को लगी गोली; इला... अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुह... Charkhi Dadri Crime: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट; चर... Rewari Crime News: रेवाड़ी में शादी समारोह के दौरान भारी बवाल, बनवारे में विवाद के बाद दो पक्षों में... Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ से बद...

ट्रैफिक जाम से लेट हुई तो भूमि की जान बची

अहमदाबादः अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सिर्फ दस मिनट देर से पहुंचना भूमि चौहान के लिए उस समय वरदान बन गया, जब लंदन जा रही उसकी एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 छूट गयी और उसकी जान बच गयी। गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 गुरुवार को उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के निकट एक अस्पताल के हॉस्टल पर गिर गया था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की ही जान बच सकी, वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वह चमत्कारिक ढंग से दुर्घटनाग्रस्त विमान से छिटककर दूर जा गिरे थे।

भूमि के अनुसार वह लंदन में नौकरी करती है और करीब डेढ़ महीने पहले ही गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अपने घर आयी थी। गुरुवार को वह लंदन की उड़ान पकड़ने अंकलेश्वर से अहमदाबाद आ रही थी, वह अहमदाबाद समय से पहुंच गयी लेकिन शहर में जगह-जगह जाम होने के कारण उसे हवाई अड्डा पहुंचने में दस मिनट की देरी हो गयी।

हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने ऑनलाइन चेकइन किया था लेकिन उससे कहा गया कि वह देरी से पहुंची है, इमिग्रेशन फॉर्म भरने का समय समाप्त हो गया है और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भूमि ने कहा कि उसने काफी आग्रह किया और कहा कि यदि उसकी यह उड़ान छूट गयी तो उसकी नौकरी भी जा सकती है, लेकिन उसकी मिन्नतें नहीं सुनी गयी।

उसने टिकट के पैसे वापस मांगे लेकिन इन्कार कर दिया गया। उसने बताया कि वह हवाई अड्डे से निराश होकर लौट गयी कि उसके टिकट के पैसे भी गये और उसकी नौकरी भी जा सकती है। इस बीच, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी, लेकिन उसके परिजनों को पता लग चुका था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

परिजनों ने घबराहट में उसे फोन मिलाया, जिससे उसे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भूमि ने कहा कि यह सुनकर उसने ईश्वर का लाख-लाख शुक्रिया अदा किया और उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। उसने कहा कि अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की वजह से उसकी जान बच गयी।