Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनामा पर चीनी हस्तक्षेप का कूटनीतिक विरोध यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला झूठा प्रचार किसके फायदे में Bastar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोप... Indore Politics: कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 निधि जुटाने में फिसड्डी! संगठन ने मांगा हिसाब,... Sheopur News: श्योपुर में नगरपालिका अध्यक्ष रेणु गर्ग के साथ धक्का-मुक्की, विधानसभा अध्यक्ष के सामने... MP News: बीच रास्ते में रुका सीएम मोहन यादव का काफिला, पुलिस अधिकारी की 'इस' हरकत पर भड़के मुख्यमंत्... MP Politics: 'पाला बदलने वालों का सत्यानाश होगा', सीहोर में दलबदलू नेताओं पर बरसे दिग्विजय सिंह; BJP... MP News: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं खरीदी के बदले खातों में पहुंचे ₹2548 करोड़, जा... MP News: उज्जैन पुलिस का 'जीवन रक्षक' अभियान, सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर मिलेगा ₹25,000 का न...

अंबाला के ढाबों पर मंडराया संकट! कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से चूल्हे ठंडे; संचालकों की सरकार से गुहार—”साहब! कोई तो इंतजाम करो”

अंबाला: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का असर अब भारत समेत हरियाणा में भी दिख रहा है. कमर्शियल एलपीजी गैस का असर सूबे के कारोबारियों पर नजर आ रहा है. अंबाला के ढाबा संचालकों ने कहा कि गैस सिलेंडरों की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है. दूसरी ओर साइंस उद्योग भी इससे अछूता नहीं है, क्योंकि वहां पर भी गैस का काफी इस्तेमाल होता है.

ढाबा संचालक बोले- ‘गैस सिलेंडर ना मिलने से हो रही परेशानी’: अंबाला के ढाबा संचालकों ने इस मुद्दे पर बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है. उनके पास पूरे सिलेंडर उपलब्ध नहीं है. जिससे उनके सामने एलपीजी गैस खत्म होने की चिंता सता रही है. छोले भटूरे का काम करने वाले रेहड़ी चालक ने कहा कि उनकी दुकान भी सही से नहीं खुल पा रही है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की उनको किल्लत हो रही है. जिस एजेंसी में भी जाओ, तो वहां शॉर्टेज की बात कह कर सिलेंडर देने से इनकार कर दिया जाता है.

‘कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत’: मिठाई बनाने वाले हलवाई का कहना है कि वो कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं. गैस एजेंसी का कहना है कि कम से कम एक सप्ताह तक सिलेंडर की किल्लत रहेगी. उनका कहना है कि उनके पास केवल 2 दिन का ही ईंधन बचा है. आगे कैसे काम चलाएंगे. ये उन्हें खुद भी नहीं पता. उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह से ऐसी व्यवस्था कराई जाए कि उनका काम चलता रहे, क्योंकि बिना सिलेंडर के उनका काम चलना बड़ा मुश्किल हो गया है. कोयले और लकड़ी से अब वो काम नहीं हो सकते.

साइंस उद्योग पर भी असर: वहीं साइंस का काम करने वाले लोगों ने बताया कि इस युद्ध के कारण एलपीजी गैस की समस्या जरूर हो रही है, लेकिन ऐसे समय में वे सरकार के साथ हैं, लेकिन सरकार को इसका कुछ समाधान भी निकालना चाहिए, क्योंकि सरकार ऐसे में जो स्मॉल इंडस्ट्री के व्यापारी हैं. उन्होंने अपने वर्कर्स से कहना शुरू कर दिया है कि अगर गैस की प्रॉब्लम रही है, तो वो अभी उनसे काम नहीं करवा पाएंगे. गैस की समस्या अभी भी नहीं है. लोग पैनिक ज्यादा हो रहे हैं. इस कारण से समस्या नजर आ रही है.