Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

तमिलनाडु के तट पर पकड़ी गयी डूम्स डे फिश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तबाही का संकेत

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः तमिलनाडु के गहरे समुद्र में पकड़ी गई 30 फुट लंबी डूम्सडे फिश यानी तबाही की मछली। वीडियो देखने के बाद सुनामी और भूकंप की अटकलें तेज हो गयी हैं। यह डूम्सडे फिश गहरे समुद्र से निकलकर मछुआरों के जाल में फंस गई। वो भी भारत में। हाल ही में तमिलनाडु के तट पर मछुआरों के जाल में दुर्लभ प्रजाति की यह मछली फंस गई।

यह 30 फीट लंबी है! यह शरीर नहीं, बल्कि बड़े स्टील के चाबुक की तरह है। शरीर से चांदी जैसी रोशनी चमक रही है। इस विचित्र मछली का शरीर मांस और खून से नहीं बना है, बल्कि ऐसा लगता है जैसे यह किसी चमकदार धातु से बना हो। असामान्य रूप से बड़ी आंखें डर पैदा करती हैं।

इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद इसने सोशल मीडिया का ध्यान खींचा। ओरफिश या डूम्सडे फिश का यह वीडियो वायरल हो गया वीडियो में चमकदार, सांप जैसी शक्ल और लाल पंख साफ दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय न्यूज रिपोर्ट में कहा गया है कि मछुआरों ने 30 मई को मछली पकड़ी थी। ओरफिश समुद्र की सतह के पास बहुत कम देखी जाती हैं। मछली के अचानक पकड़े जाने से चर्चा शुरू हो गई है।

एक प्राचीन जापानी कहावत है कि जब कुछ बुरा या विनाशकारी होने वाला होता है, तो मछली सतह पर आ जाती है। यह विनाश का संदेश लेकर आती है। और इसीलिए कई लोग इस मछली को विनाश के दिन की मछली कहते हैं। जब भी ये मछली दिखाई देती है, दुनिया पर आपदा आ चुकी होती है।

यह मछली सतह से 700 से 3,280 फीट नीचे रहती है। माना जाता है कि ये मछलियां भूकंप की चेतावनी देने के लिए उस गहरे क्षेत्र से बाहर आती हैं। 2011 के तोहोकू भूकंप और सुनामी से पहले जापान में 20 ओरफिश देखी गई थीं समुद्र विज्ञानियों के अनुसार, यह दुर्लभ मछली समुद्री धाराओं में परिवर्तन और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण समुद्र की सतह पर तैर रही होगी। इंस्टाग्राम अकाउंट इंडीबाजऑफिशियल द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद से इस वीडियो ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। वैसे आधिकारिक तौर पर इस मछली के वीडियो की पुष्टि नहीं हो पायी है।