Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कम ऊर्जा में प्रकाश की शक्ति को बढ़ाएगा 100 गुना, देखें वीडियो Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... असम राइफल्स ने हथियारों का जखीरा बरामद किया Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग से भारत के लिए अच्छी खबर Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म...

ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों की भी जांच जारी है देखें वीडियो

बिहार और झारखंड के स्थानों के सूत्रों की तलाश जारी

  • देवघर और बासुकीनाथ भी गयी थी वह

  • दो मोबाइल नंबरों से होती थी बातचीत

  • हरियाणा से गिरफ्तार हुई है यह जासूस

दीपक नौरंगी

भागलपुर : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली भारत की गद्दार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया। वह भागलपुर के साथ-साथ बाबा बासुकीनाथ और  देवघर मंदिर मैं भी पूजा की थी और उसका भी वीडियो अपलोड अपने चैनल पर किया था। उसे मामले में जांच एजेंसियां अब झारखंड सहित बिहार पुलिस के संपर्क में है और कई तरह की जानकारियां जुटा रही है।

देखिए इससे संबंधित रिपोर्ट

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता एवं बिहार के डीजीपी विनय कुमार से ऐसे गंभीर मामलों में जांच में  कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहयोग ले सकती है। बड़ी जांच एजेंसी बिहार और झारखंड में कहां-कहां यह गई थी इस पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। उसका भागलपुर कनेक्शन सामने आने के बाद एजेंसी के साथ-साथ भागलपुर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।

इसी बीच तकनीकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है ज्योति का भागलपुर के नाथनगर के एक यूट्यूबर से कनेक्शन सामने आया है। उस यूट्यूबर से ज्योति भागलपुर आने से पहले बातचीत की थी। यहां से आने के बाद भी बातचीत की थी कई बार बातचीत दोनों में हुई है ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है। ज्योति के ब्लॉग में देखा जा सकता है कि वह सुलतानगंज में श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गहराई से जानकारी साझा कर रही है आखिर उसे कौन गाइड कर रहा था पुलिस इसका भी पता लग रही है।

कई मोबाइल नंबर की जांच हो रही है लेकिन बताया जाता है कि सुरक्षा एजेंसी ने भागलपुर पुलिस को दो मोबाइल नंबर सत्यापन के लिए भेजा है ताकि पूरी तरह से खुलासा हो सके कि आखिर वह यूट्यूबर कौन है। पुलिस उस मोबाइल नंबर का सीडीआर खंगालने में भी जुटी हुई है। आखिर कितनी दफा उसकी ज्योति से बातचीत हुई है।

बता दें कि ज्योति आखिरी बार 2023 के सावन के पहले दिन भागलपुर पहुंची थी और वह सुल्तानगंज के एक होटल में रुकी थी। बताया यह भी जा रहा है कि होटल से एक युवक के साथ ज्योति सुल्तानगंज स्थित बड़ी मस्जिद भी गई थी लेकिन उसका ब्लॉग उसके यूट्यूब पर नहीं है। पुलिस ने होटल में पूछताछ की है।

वही सभी होटल प्रबंधन को यह निर्देश दिया गया है कि कोई भी हो बगैर पूरी तरह से सत्यापन के उसे कमरा नहीं देंगे। इसके साथ ही पुलिस आगामी श्रावणी मेला को लेकर भी अभी से ही सुरक्षा मुकम्मल करने में जुट गई है। अजगैबीनाथ मंदिर व आसपास के सीसीटीवी कैमरे का आंकलन किया गया है। मन्दिर के आसपास पुलिस वालों की तैनाती है लगातार एसएसपी हृदयकांत सहित अन्य जांच एजेंसी पूरे मामले में गंभीरता से जांच कर रही हैं।

भागलपुर में ज्योति इतनी बार क्यों आई क्या सिर्फ ब्लॉगिंग करना या कुछ और मकसद था इसकी भी जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी हुई है। विदित हो की हरियाणा की रहने वाली जासूस ज्योति को सुरक्षा कर्मियों ने हिसार से गिरफ्तार किया था उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप लगे हैं। भारत की खुफिया जानकारी को वह पाकिस्तानी एजेंसियों को अधिकारियों से साझा करती थी। ज्योति भारत में जिन-जिन मंदिरों में गई जहां-जहां गई वहां सुरक्षा एजेंसी जांच करवा रही है स्थानीय पुलिस के मदद से जांच की जा रही है ज्योति के कितने राजदार हैं इसकी जांच की जा रही।