Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur News: बिलासपुर के गज मोहिनी अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू Janakpur News: गांव को महामारी से बचाने के लिए अनोखी रस्म, जानें होली से पहले क्यों छोड़ी जाती है मु... मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला अंत! सहारनपुर में रोहित की हत्या के पीछे निकला जिगरी दोस्त, कार में र... भिंड में दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर बड़ी लूट! लैपटॉप, बायोमैट्रिक मशीन और 1 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमा... 200 KM तक फिल्मी चेज़! महिला के जेवर लूटकर भाग रहे ईरानी गिरोह के बदमाशों को पुलिस ने ऐसे दबोचा रील का चस्का पड़ा महंगा! सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने के लिए युवक ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने पहुंचाय... MP Bus Strike Updates: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल वापस, सरकार ने विवादित अधिसूचना को किया होल्ड Ujjain News: उज्जैन में लड्डू के अंदर निकला नाखून, फूड डिपार्टमेंट ने जांच के लिए भेजा सैंपल Vidisha Holi Tradition: विदिशा में 100 साल पुरानी रावजी की होली, माचिस से नहीं बंदूक की गोली से होता... दमोह में रूह कंपा देने वाली वारदात! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, सरेराह हुई हत्या से इलाके में ...

राहुल लड़ रहे हैं न्याय की लड़ाईः कांग्रेस

बिहार के दरभंगा में राहुल को रोकने की जोरदार निंदा

  • रोकने का हर षड़यंत्र विफल होगा अब

  • प्रशासन ने रोकने की साजिश की थी

  •  न्याय के योद्ध को रोका नहीं जा सकता

नईदिल्लीः कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सामाजिक न्याय का योद्धा बताते हुए कहा है कि वह एक मात्र नेता हैं जो मजबूती से दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को न्याय देने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी का परिणाम है कि बिहार में उन्हें इन वर्गों के छात्रों से संवाद करने से रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने अम्बेडकर हास्टल जाकर जबरन छात्रों से संवाद किया।

कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद तथा सुश्री ऋतु चौधरी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री गांधी बिहार के दरभंगा में दलित और पिछड़ा वर्ग  के छात्रों से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश कर तानाशही की। श्री गांधी दलितों और पिछड़ों के हितों और उन्हें अधिकार देने की बात करने के लिए दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों से मिलने जा रहे थे लेकिन नीतीश सरकार ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगावा दिए, लेकिन श्री गांधी नहीं माने और वह छात्रों में मिलने पहुंच गये।

उन्होंने श्री गांधी को सामाजिक न्याय का योद्धा बताया और कहा कि वह  जिस मुद्दे को हाथ में लेते हैं उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं इसलिए कह सकते हैं कि देश में सामाजिक न्याय  का समय आ चुका है और राहुल गांधी इस आंदोलन के न्याय योद्धा हैं। उनका कहना था कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोचते हैं कि वे राहुल गांधी को रोक लेंगे, तो उनकी गलतफहमी है और आज यह साबित भी हो गया है।  डॉ जयहिंद ने कहा दलित, पिछड़े और आदिवासियों को राहुल गांधी के रूप में ऐसा नेता मिला है, जो उनकी लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि यह सरकार जब से आई है, तब से देश में दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, आदिवासियों की शिक्षा को रोकने का प्रयास कर रही है।

उनका कहना था कि श्री गांधी जो कहते हैं वह सही साबित होता है। उन्होंने लोक सभा में कहा था कि देश में हम जातिगत जनगणना कराएंगे, जिसके आगे सरकार को झुकना पड़ा। आज फिर से राहुल जी ने दरभंगा में प्राइवेट संस्थानों में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आरक्षण देने की आवाज उठाई है।

इस बीच कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, बिहार भगवान बुद्ध, बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर की धरती है। जब जब दुनिया में सामाजिक न्याय की बात होगी, बिहार का नाम लिया जाएगा। आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जो साहस दिखाया, वो यही धरती और उसके महापुरुषों से प्रेरित होकर दिखाया है।

जब तथाकथित सामाजिक न्याय के हितैषी सत्ता का दुरूपयोग करते है और कांग्रेस नेता गांधी को रोकने का षड़यंत्र रचते है, तब जनता को भी समझ आ जाता है कि वे असलियत में निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव को रोक रहे है, लेकिन ये श्री गाँधी है -जब जब सामाजिक न्याय की लड़ाई होगी, वे सबसे आगे नजर आएँगे और हर चुनौती से भिड़ेंगे।