Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

हमारे लिए सत्ता नहीं जनता सर्वोपरि: प्रदेश अध्यक्ष

  • अडाणी पर प्रधानमंत्री मौन धारण किये हैं

  • जांच की जेपीसी से आखिर खामोशी क्यों

  • जनता के मुद्दों की लड़ाई हमेशा जारी रहेगी

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, मोदी-अड़ानी के संबंधों, जेपीसी की गठन की मांग को लेकर आज राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में जय भारत सत्याग्रह उपवास कार्यक्रम आयोजित की गईं ।

उपवास कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक रखा गया। उपवास कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को अहवान करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। संसद में सवालों को जवाब नहीं मिल रहा है। अड़ानी को बचाने की कोशिश हो रही है।

महंगाई, बेरोजगारी पर प्रधानमंत्री खामोश है। संयुक्त ससंदीय समिति की गठन की मांग पर प्रधानमंत्री क्यूं खामोश है। प्रधानमंत्री का अड़ानी के साथ क्या संबंध है। देश की जनता इस बात को जानना चाहती है। भाजपा राहुल गांधी से इतनी डरती क्यूं है। श्री ठाकुर ने कहा कि कठिन दौर से देश गुजर रहा है। मूल अधिकारों को हनन हो रहा है।

अभिव्यक्ति की आजादी पर भाजपा रोक लगा रही है। संविधान को तोड़ा जा रहा है। सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। केन्द्र सरकार सवालों से बचने के लिए सदन की प्रक्रिया को बाधित करती रही है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कल भी सड़को पर थी और आज भी सड़को पर उतर जनता को सच्चाई बताने का काम रही है। क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता ही सर्वोपरी है।

उन्होंने कहा कि देश के 75 साल के धरोहर को बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अड़ानी के फॉर्म में 20 हजार करोड कहां से आये, किसका पैसा है इस पर कहीं कोई जांच नहीं हो रही है। लेकिन विपक्ष और आम जनमानस को इडी और सीबीआई से डराया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री झूठ के बदौलत राजनीति कर रहे है। कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक देश में रहने वाले लोगों की लडाई लडता आया है और हम आगे भी लडते रहेंगे।

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश में नफरत फैलाने वाली शक्तियों से हमारी लड़ाई चल रही है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हम इस सत्याग्रह के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने निकले हैं। राहुल गांधी ने देश में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए 4000 किमी की पैदल यात्रा की, जिससे भाजपा में बैचेनी छा गई और राहुल जी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई क्योंकि वे लगातार गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की बात करते हैं।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि  केन्द्र की मोदी सरकार जनता से किये वायदे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश के जनता की मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का काम कर रहे हैं।
मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल जी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थिति के साथ गुजर रहा है। केन्द्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है।