जनता दरबार से पहले राष्ट्रीय खबर ने भी उठाये थे सवाल
-
सुलतानगंज के थानेदार विवेक जयसवाल
-
सबौर में रहते हुए भी विवादों में आये थे
-
फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया उन्हें
दीपक नौरंगी
भागलपुरः इस जिला में एक साथ पांच थानेदार के तबादले से पुलिस विभाग में कई तरह की चर्चा होना शुरू हो गई है। इस बीच पुलिस मुख्यालय से भी बड़ी खबर आ रही है कि जिन पुलिस कर्मियों ने लंबे समय पुलिस विभाग में अपनी सेवा दी है, उन्हें आज या कल तक में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर उच्च प्रभार में प्रमोशन मिल सकता है।
भागलपुर में पांच थानेदार को सीनियर एसपी हृदयकांत ने बदल दिया है सीनियर एसपी हृदयकांत ने पदभार संभालने के बाद 11 जनवरी को कुछ थानेदार का तबादला किया था। जिसमें सबौर थाना प्रभारी विवेक जायसवाल की तैनाती सुलतानगंज थाना प्रभारी के रूप में कर दी थी। उसके बाद भागलपुर में पुलिस महकमें कई तरह की चर्चाएं होने लगी।
पुलिस विभाग और अन्य लोगों का यह मानना था कि थाना प्रभारी 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर विवेक जायसवाल की कार्यशैली कहीं ना कहीं विवादों में रही है। भले ही हर जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुका है लेकिन चार महीने भी पूरे हुए हैं और सुलतानगंज थाना प्रभारी विवेक जायसवाल को भी बदलकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय में लगातार इनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। उसके बाद डीजीपी विनय कुमार ने कल एक्शन लेते हुए भागलपुर के पदाधिकारी को आदेश दिया कि थानेदार को तुरंत हटाया जाए। उसके बाद भागलपुर सीनियर एसपी हृदय कांत पांच थानेदार का तबादला बुधवार को देर रात कर दिया।
सुल्तानगंज थानेदार विवेक जायसवाल को लाइन हाजिर किया गया। उसके बाद ईसाकचक थाना के पुलिस इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार को सुल्तानगंज का नया थाना प्रभारी बना दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह जो अंचल पुलिस निरीक्षक ईसाकचक थे, उन्हें ईसाकचक थाना का नया थाना प्रभारी बना दिया गया है। इंस्पेक्टर रंजीत कुमार रंजीत नाथनगर थाना में पर्यवेक्षन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे, उन्हें ईसाकचक थाना का नया अंचल प्रभारी बनाया गया है।
थाना में दरोगा उमाशंकर को थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी दे दी गई है। भागलपुर में इन पांच थानेदार के तबादले को लेकर पुलिस विभाग में कई तरह की चर्चा होने होने लगी है क्योंकि अब चुनाव का समय नजदीक है और भागलपुर रेंज के आईजी के यहां रेंज के तबादले को लेकर भी बैठक होने वाली है।
बताया जाता है कि थाना प्रभारी विवेक जायसवाल को पुलिस मुख्यालय में लगातार उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी इसलिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद ही भागलपुर सीनियर एसपी ने उनको लाइन हाजिर किया है क्योंकि यदि पर्दे के पीछे के सच को जानिएगा तो 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर विवेक जायसवाल कहीं ना कहीं प्रभावशाली पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस विभाग में इनकी चर्चा होती है।