Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

अचानक बदले मौसम की मार से अनेक वाहन फंसे

  • रामबन के पास चट्टान नीचे आ गये हैं

  • कई वाहन भी इसकी वजह से खाई में

  • मलबा साफ करने का काम युद्धस्तर पर

राष्ट्रीय खबर

श्रीनगरः यहां के रामबन के निकल बहुत बड़ा भूस्खलन हुआ है। लगातार बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन ने रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दरअसल मौसम का हाल बिगड़े होने की वजह से राज्य के दूसरे इलाकों से भी जनजीवन के प्रभावित होने की सूचनाएं मिली हैं। इस बारे में भूस्खलन की व्यापकता के बारे में एक अधिकारी ने कहा, राजमार्ग चट्टानों, मिट्टी और मलबे की मोटी परत के नीचे दब गया है, जिससे सैकड़ों निजी वाहन और मालवाहक राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से मिली घटनास्थल से प्राप्त दृश्य में अराजक दृश्य दिखाई दे रहा है- वाहन कीचड़ में डूबे हुए हैं, छतें टूटी हुई हैं और सड़क पर मलबा बिखरा हुआ है। अधिकारियों ने बताया, रामबन में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे कई वाहन गहरी खाई में गिर गए। वाहन सड़क किनारे खड़े थे और सौभाग्य से, किसी की जान नहीं गई। अधिकारी मलबे को हटाने और संपर्क बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

इस बीच, यात्रियों को अनावश्यक आवाजाही से बचने और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। एक अधिकारी ने कहा, हम सड़क को साफ करने और फंसे हुए यात्रियों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। बहाली के प्रयास जारी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना पर जिला प्रशासन के साथ अब सेना की टुकड़ियों और सीमा सड़क संगठन के लोग भी मलबा को साफ करने में जुटे हैं। पहाड़ से इतना अधिक चट्टान खिसका है कि उसे सावधानी से साफ करने में वक्त लग रहा है ताकि राहत कार्य के बीच दोबारा भूस्खलन का खतरा ना हो।