Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

जनता दरबार में ही डीजीपी ने थानेदार को कर दिया सस्पेंड, देखें वीडियो

एक युवक जनता दरबार में एक दलाल का वीडियो लेकर पहुंचा डीजीपी ने कर दी कार्रवाई

  • शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों का सम्मान समारोह होगा

  • कानून का उल्लंघन करने वालों पर भी हो कार्रवाई

  • अब सिपाहियों का तबादला साफ्टवेयर के जरिए होगा

दीपक नौरंगी

पटनाः बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार  जनता दरबार करते-करते रात्रि के आठ बजने पर पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए डीजीपी कहा की पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहती है।

डीजीपी ने बताया कि बिहार में जितने भी शहीद पुलिस कर्मी है उनके परिजनों को अब पुलिस मुख्यालय सम्मानित करेगा। इसको लेकर एक अलग से कार्यक्रम किया जाएगा। उसमें सभी शहीद के परिजनों को बुलाकर सम्मान दिया जाएगा। जल्दी पुलिस मुख्यालय शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान समारोह के लिए एक बड़े आयोजन समारोह की तिथि भी घोषित करेगा।

देखें इससे संबंधित वीडियो

गुरुवार के दिन पुलिस मुख्यालय के जनता दरबार में डीजीपी की उपस्थिति में एक युवक शिकायत लेकर एक दलाल का वीडियो लेकर पहुंचा डीजीपी गर्म हो गए  डीजीपी ने सीधे तौर पर मोबाइल फोन एसपी कहा कि थानेदार को तुरंत सस्पेंड करें और दलाल पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजें।

डीजीपी के जनता दरबार में एक पीड़ित व्यक्ति ने फतुहा के किसी थानेदार के बारे में शिकायत की। डीजीपी साहब ने जनता दरबार में ही सभी पदाधिकारी के सामने ही कहा कि फतुहा डीएसपी को फोन लगाइए। कुछ देर के लिए जनता दरबार का माहौल पूरी तरह से शांत दिख रहा था। फिर डीजीपी साहब ने कहा कि कैसे कार्रवाई मुझे बताइए। इस बारे में कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी डीएसपी को दिए।

बिहार पुलिस मुख्यालय के जनता दरबार में देर रात तक डीजीपी आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों को सुनते रहे और सीधे तौर पर कार्रवाई की ही करते देखे गए। पुलिस मुख्यालय के जनता दरबार में पुलिसकर्मी सहित काफी संख्या में बिहार के अलग-अलग जिले से महिलाएं और कई बुजुर्ग भी पहुंचे हुए थे।

डीजीपी ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस कर्मियों का वेलफेयर का कार्य हो रहा है और होगा। डीजीपी ने कहा कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरे बिहार में पुलिस कर्मियों का तबादला जल्द कर दिया जाएगा। हाल फिलहाल गया रेंज के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। पुलिसिंग के सुधार को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए हैं।

डीजीपी साहब ने कहा कि 2011 के  बैच पुलिस कर्मियों का पी टी सी के लिए भेजा जाएगा। भागलपुर जिले के कहलगांव थाना कांड संख्या 116/25 उसके छोटे भाई को पुलिस ने हत्या जैसे  मामले में बेवजह फंसाया है। इसको लेकर पत्रकार ने डीजीपी से निवेदन कर कहा कि, सर पॉलीग्राफ टेस्ट करा दिया जाए यह इस मामले में किसी भी प्रकार की भी जांच करा दीजिए दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा।

डीजीपी ने कहा कि यदि निर्दोष है तो कई बिंदु पर जांच होगी डीजीपी ने पत्रकार के आवेदन पर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। इसी तरह बड़ी संख्या में बिहार पुलिस मुख्यालय की जनता दरबार में डीजीपी की उपस्थिति में कई पीड़ित लोगों ने अपनी समस्या डीजीपी को बताई और डीजीपी ने सीधे तौर पर उसी समय उनकी समस्या का समाधान भी किया।