Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

रक्षा राज्यमंत्री सेठ ने हेमंत सोरेन को दिया आमंत्रण

आगामी 19 एवं 20 अप्रैल को रांची में पहली बार एयर शो

  • मुख्यमंत्री ने स्वीकार है यह न्योता

  • रांची में सूर्यकिरण टीम का प्रदर्शन

  • प्रशासनिक सहयोगी की मुलाकात हुई

राष्ट्रीय खबर

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर रांची सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 19 और 20 अप्रैल को रांची में होने वाले एयर शो के लिए आमंत्रित किया।

रांची में पहली बार विश्वस्तरीय एयर शो होने जा रहा है। इस एयर शो के लिए संजय सेठ के आमंत्रण को हेमंत सोरेन ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले इस आयोजन के लिए भारतीय वायुसेना के अधिकारी भी प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने आये थे। उस मुलाकात का मकसद इस एयर शो के दौरान विधि व्यवस्था को बहाल रखने का इंतजाम करने के संदर्भ में था।

झारखंड राज्य में भारतीय वायुसेना (एआईएफ) का पहला एयर शो आयोजित किया जाएगा। रांची के प्रस्तावित खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को सूर्यकिरण टीम द्वारा एयर शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर शो के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व 17 अप्रैल 2025 को इसका फुल ड्रेस रिहर्सल भी आयोजित किया जाएगा।

इसकी तैयारी को लेकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के साथ एयर शो में होने वाली गतिविधियों और इसकी तैयारी से संबंधित जानकारी साझा की। झारखंड का पहला एयर शो रांची में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की एक टीम ने भजंत्री से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की।

भारतीय वायुसेना की टीम ने उपायुक्त के साथ रांची में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम द्वारा किए जाने वाले एयर शो के बारे में विस्तृत चर्चा की। जिला प्रशासन ने वायुसेना की टीम को सभी प्रकार की प्रशासनिक तैयारियां, एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग आदि का आश्वासन भी दिया। बैठक में भारतीय वायुसेना से विंग कमांडर पीके सिंह व स्क्वाड्रन लीडर वालिया तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।