Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चेहरे पर बार-बार निकलते हैं मुंहासे? रोजमर्रा की ये 5 गलतियां बढ़ा रही हैं पिंपल्स की समस्या नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचा... महाराष्ट्र में महामंडलों के बंटवारे पर महायुति की अहम बैठक: विधायकों की संख्या तय करेगी फॉर्मूला, DP... आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: फडणवीस को लिखा पत्र, बीजेपी बोली- 'कांग्... जामिया मिलिया इस्लामिया में एडमिशन पर भारी बवाल: NSUI और SFI का प्रदर्शन, स्पॉट एडमिशन में धांधली का... टीएमसी में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- 'दीदी के नाम ... यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस' गेम देखकर मेरठ से लापता हुए दो बच्चे: ईंट भट्ठे पर 24 घंटे छिपने का लिया थ... स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रा की याचिका, दिया बड... मऊगंज के अलहौवा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात: ईद मिलादुन्नबी की तैयारी कर रहे लोगों पर पेट्रोल...

क्षेत्र से 88 करोड़ की नशे की खेप बरामदः अमित शाह

उत्तर पूर्वी भारत में मादक के खिलाफ अभियान लगातार जारी

  • दो अलग अलग अभियानों की सफलता

  • दोनों कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने ब्यूरो को बधाई भी दी

नईदिल्लीः नारकोटिक्स कंट्रोल  ब्यूरो ने नशा मुक्त भारत बनाने की मोदी सरकार की मुहिम को गति देते हुए इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सरकार की ओर से ड्रग माफिया पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। उन्होंने 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त करने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  को बधाई देते हुए कहा कि ड्रग्स की बड़े पैमाने पर हुई यह बरामदगी जांच के लिए अपनाए जा रहे बॉटम टु टॉप और टॉप टु बॉटम अप्रोच की शानदार सफलता का प्रमाण है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा,  ड्रग कार्टेल के लिए कोई रहम नहीं। ब्यूरो के इम्फाल जोन के अधिकारियों ने पहली कार्रवाई में 13 मार्च को सूचना के आधार पर लिलोंग क्षेत्र के पास एक ट्रक को रोका और वाहन की पूरी तरह से टोह लेने के बाद ट्रक के पिछले हिस्से में टूल बॉक्स, केबिन से 102.39 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की गोलियां बरामद कीं।

ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़ा भी गया। बिना किसी देरी के टीम ने तुरंत एक फॉलो अप कार्रवाई की और लिलोंग क्षेत्र से प्रतिबंधित सामग्री के संदिग्ध रिसीवर को पकड़ लिया। उसके पास से एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल ड्रग तस्करी के लिए किया जाता था। बाद में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त सूचना के आधार पर उसी दिन एक अन्य अभियान में ब्यूरो के गुवाहाटी जोन के अधिकारियों ने सिलचर के पास असम-मिजोरम सीमा पर एक एस यू वी कार को रोका और उसकी गहन तलाशी ली, जिसमें वाहन के स्पेयर टायर के अंदर छिपाई गई 7.48 किलोग्राम मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद हुईं और वाहन सवार को भी पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

तस्करी का स्रोत मणिपुर का मोरेह था और संदिग्ध गंतव्य करीमगंज था। मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।  एक अन्य घटनाक्रम में ब्यूरो, मिजोरम सरकार के आबकारी विभाग से एक मामले की जांच भी अपने हाथ में ले रहा है, जिसमें छह मार्च को ब्रिगेड बावंगकॉन एजल में लगभग 46 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ जब्त किया गया था। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।