Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों... Bhojpur Crime News: इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी मौत का कारण, युवती की हत्या कर खेत में फेंका शव; बॉयफ्... CM Dr. Mohan Yadav in Rajgarh: जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, मुख्यमंत्री ने पवित्र दूध तलैया में ... Balaghat News: शराबबंदी आंदोलन का अनोखा रूप, पत्नी ने नशे में धुत पति को खंभे से बांधा; वीडियो वायरल Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट Gwalior Bride Mystery: सुहागरात के अगले दिन स्पाइडरमैन बनी दुल्हन, गहने-नकदी लेकर 23 फीट छत से कूदकर... Aurangabad Road Accident: बिहार में बड़ा हादसा, नहर में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन; 13 घायल यूएई समर्थित सूडानी विद्रोहियों की लीबिया में ट्रेनिंग Jeetu Patwari Arrest Warrant: ग्वालियर कोर्ट का बड़ा एक्शन, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिला... दक्षिणी सीरिया में नया इजरायली हमला हुआ

अपने मित्र के सामने झुक रहे हैं मोदी : कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्रंप के सामने मोदी के तेवर पर सवाल उठाये

  • फ्रांस के राष्ट्रपति ने टोकने का साहस किया

  • जबरन का घटिया हवाई जहाज थोप रहे हैं

  • जिन मुद्दों पर बोलने था उनपर चुप रहे पीएम

नईदिल्लीः कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्वगुरु के रूप में प्रचारित करते नहीं थक रही है लेकिन सच यह है कि श्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने पूरी तरह झुक जाते हैं और उनकी बात का प्रतिकार करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद अजय कुमार ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, जिन श्री ट्रम्प को श्री मोदी अपना मित्र कहते हुए नहीं थकते हैं वह उन्हें  रिसीव करने हवाई अड्डे तक नहीं आए। हमने देखा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ट्रम्प को बातचीत के बीच में टोकते हुए यह बताते हैं कि आप गलत बोल रहे हैं श्री मोदी के सामने ट्रम्प, भारत की बुराई करते रहे। भारत को टैरिफ वॉयलेटर बताते रहे, तब भी मोदी खामोश रहे जबकि श्री मोदी इन्हीं डोनाल्ड ट्रम्प को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हैं, जो लगातार भारत को अपमानित करने का प्रयास करते रहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, कमाल तो यह है कि श्री मोदी जैसे ही अमेरिका दौरे से वापस आए, अमेरिका की तरफ से घोषणा की गई कि पाकिस्तान को करीब 3,000 करोड़ रुपए एफ-16 की मेंटिनेंस के लिए दिए जा रहे हैं। लेकिन हमारे विदेश मंत्रालय ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। अमेरिका और पाकिस्तान की डील थी कि एफ-16 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ होगा।

जबकि हमारे सेना अधिकारियों द्वारा कई बार कहा जा चुका है कि पाकिस्तान ने एफ-16 फाइटर जेट्स का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया है, लेकिन मोदी सरकार खामोश रही। पहले भी अमेरिका ने कई बार नेहरू जी और इंदिरा जी के समय हम पर दबाव बनाया लेकिन हम झुके नहीं, बल्कि देश के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को और ऊंचा रखा।

उन्होंने कहा, एलन मस्क ने एफ-35 को घटिया बताया है। लेकिन श्री मोदी ने अभी तक एफ-35 की डील से इंकार नहीं किया है। मोदी सरकार ने ये भी नहीं कहा कि वो रक्षा विशेषज्ञों से चर्चा कर इस बारे में फैसला लेगी। एफ-35 इस देश के हित में नहीं है। इसके बारे में लगातार रिपोर्ट्स आई है कि इसकी डिजाइन और टेक्नॉलजी ठीक नहीं है।

लेकिन ट्रम्प को खुश करने के लिए नरेन्द्र मोदी इस डील के लिए मना भी नहीं कर पा रहे हैं। डॉ. कुमार ने सवाल किया कि श्री ट्रम्प ने पाकिस्तान को 350 मिलियन डॉलर की ग्रांट दी तो मोदी सरकार ने विरोध क्यों नहीं किया। मोदी सरकार ने  देश को कमजोर क्यों किया और खतरे में क्यों डाला। अपने एक्सपर्ट्स से एफ-35 के बारे चर्चा की थी या नहीं।

श्री ट्रम्प ने टैरिफ को लेकर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की लेकिन सरकार कुछ नही बोली। उन्होंने कहा, मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। शेयर मार्केट की हालत खराब है। लोग आज वहीं खड़े हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। लोग बाजार से लगातार अपना पैसा निकाल रहे हैं। दोनों तरफ कर लगाने की बात से देश की जीडीपी में गिरावट होगी, जिसकी वजह से देश की हालत ख़राब हो जाएगी। श्री मोदी अर्थव्यवस्था के दुश्मन हैं। पहले नोटबंदी, फिर घटिया जीएसटी, अनप्लांड लॉकडाउन और अब टैरिफ से नरेन्द्र मोदी ने देश की बर्बादी सुनिश्चित कर दी है।