Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

फ्रांस में रूसी दूतावास पर बम विस्फोट

यूक्रेन रूस युद्ध के तीसरे साल पूरे होने पर हमला

पेरिसः फ़्रांस में रूसी दूतावास पर हमला हुआ है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को मार्सिले शहर में दूतावास के पास विस्फोटों की आवाज सुनी। पहले तो किसी को मामला समझ में नहीं आया। बाद में पता चला कि किसी ने दूतावास के बगीचे में ‘मोलोटोव कॉकटेल’ (विस्फोटक) फेंक दिया था और भाग गया था।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना तब घटी जब यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का तीसरा साल पूरा होने जा रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से युद्धविराम समझौता जिस  तरफ बढ़ रहा है,उससे यूरोप के सारे देश घबड़ाये हुए हैं।

स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि अत्यंत तेज धमाके के बाद वहां घटनास्थल से एक कार बरामद की गई है। यह कुछ दिन पहले चोरी हो गया था। जांचकर्ताओं का प्रारंभिक अनुमान है कि अपराधी उसी कार में आये थे। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने घोषणा की है कि मार्सिले में रूसी दूतावास पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

रूस ने इस पर चिंता जताई है। व्लादिमीर पुतिन के प्रशासन ने कहा कि उसने इस मामले के संबंध में फ्रांसीसी प्रशासन से संपर्क किया है। बताया गया है कि उन्होंने जांच का भी अनुरोध किया है और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। हालाँकि उन्होंने शुरू में हमले की बात स्वीकार नहीं की थी। खबर मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दूतावासों में आमतौर पर उच्च सुरक्षा उपाय होते हैं। सवाल उठ रहे हैं कि अपराधी सुरक्षा घेरा तोड़कर हमला करने में कैसे कामयाब हो गए।