Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के पास कैंसर से मृत्यु दर अधिक अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला तीन बार के मुख्यमंत्री ने राजनीति में उलटफेर कर दिया राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल काकीनाडा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से तबाही अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' फिर से बंगाल में भाजपा और टीएमसी का बयान युद्ध असम में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का महाप्लान तैयार नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह...

आप ने भाजपा की सरकार को सुरक्षा पर घेरा

चोर के हमले से घायल अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल में

  • मुंबई में यह कोई पहली घटना भी नहीं

  • सलमान के घर के बाहर गोलियां चली थी

  • बाबा सिद्दकी की सरेआम हत्या कर दी गयी

नईदिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सैफ अली ख़ान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जब सेलिब्रिटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह आम लोगों की सुरक्षा क्या करेगी।

श्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया। अभी पता चला है कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हम उम्मीद करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हों। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़ा अभिनेता जिसकी सुरक्षा हम नहीं समझते कि कोई ऐसी होगी कि कोई उसके घर की खिड़की से अंदर घुस गया होगा।

इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह में रहने वाले अभिनेता के घर के अंदर रात के वक्त घुसकर कोई व्यक्ति चाकुओं से हमला कर दे। यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बड़ा प्रश्न खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि दोनों ही सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। मुंबई में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। सलमान खान के घर के बाहर शूटआउट हुआ। बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई।

बाबा सिद्दीकी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी भी थे।  आप नेता ने कहा कि देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ही सुरक्षित नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार अगर सेलिब्रिटी को ही सुरक्षा नहीं दे सकती, तो आम आदमी को सुरक्षा क्या ही देगी।

गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती माँग रहा है और शूटआउट के आॅर्डर दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे जो अपराधी हैं, उनकी सरकारों के अंदर अच्छी पैठ है। वह धड़ल्ले से सब कर रहे हैं। उन्हें कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है कि उन्हें ऊपर से संरक्षण प्राप्त है।