Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल फाइनल वोटर लिस्ट: कितने वोटर्स के कटे नाम? जानें ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र का पूरा हाल परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के पास कैंसर से मृत्यु दर अधिक अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला तीन बार के मुख्यमंत्री ने राजनीति में उलटफेर कर दिया राज्यसभा की एक सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, BJP को याद दिलाया वादा; बिहार NDA में बढ़ी हलचल काकीनाडा के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से तबाही अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन, BJP पर साधा निशाना- 'बयानबाजी न करें, माफी मांगें' फिर से बंगाल में भाजपा और टीएमसी का बयान युद्ध असम में जीत की हैट्रिक के लिए भाजपा का महाप्लान तैयार नोएडा STF को बड़ी कामयाबी: हिसार से गिरफ्तार हुआ 15 हजार करोड़ के GST घोटाले का मास्टरमाइंड, था 50 ह...

झारखंड के निर्दलीय विधायकों पर नजर

ऑपरेशन लोट्स की तैयारियों में जुट गया है दोनों खेमा

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: झारखंड में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन 41 सीटों का स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है। दूसरे एक्जिट पोल इंडिया गठबंधन को बढ़त का अनुमान बता रहे हैं पर दोनों ही खेमा के पास पर्याप्त विधायकों की संख्या होगी, इस बात पर संशय है। ऐसे में एनडीए और जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन दोनों ही राज्य में सरकार बनाने के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों पर नजर रख रहे हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 41 सीटों के जादुई आंकड़े को छूने के लिए एनडीए को एक से तीन सीटों की जरूरत पड़ सकती है। एनडीए खेमे के एक वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि संभावित उम्मीदवारों में पलामू जिले के पांकी से देवेंद्र सिंह उर्फ ​​बिट्टू और कोडरमा से शालिनी गुप्ता किंगमेकर हो सकते हैं, अगर दोनों में से कोई भी जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर पाता है।

इसी तरह, जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन भी पीछे नहीं है, क्योंकि एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई है कि इंडिया गठबंधन को 38 से 39 सीटें मिल सकती हैं और बहुमत हासिल करने के लिए उन्हें भी दो या अधिक सीटों की जरूरत होगी। खबर है कि जेएमएम ने निर्दलीय उम्मीदवारों को लुभाने के लिए प्रबंधकों को तैनात किया है।

झामुमो खेमे के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह के संपर्क में हैं और सत्तारूढ़ गठबंधन में उनकी घर वापसी कराने की कोशिश करेंगे। कल होने वाली मतगणना के पहले ही सरकार मैनेज करने वाले नेता गुपचुप तरीके से तमाम ऐसे लोगों से संपर्क साध रहे हैं, जो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके पाले में आ जाएं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि युवा और करिश्माई नेता जयराम महतो के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) के पास 10 सीटों में से दो से तीन सीटें जीतने की अच्छी संभावना है। वैसे भाजपा ने चंपई सोरेन को अपने पाले में कर झामुमो को पहले ही झटका देने की तैयारी की थी पर जमीनी हकीकत अब सामने आयी है कि चंपई सोरेन की पकड़ बतौर झामुमो नेता ही थी। पार्टी बदलने के बाद वह झारखंड तो क्या कोल्हान क्षेत्र में भी अधिक प्रभावशाली साबित नहीं हुए हैं।