Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क...

पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी: मोदी

जम्मू के चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री का चुनाव प्रचार

  • दो चरण का मतदान साफ बताता है

  • सर्जिकल स्ट्राइक का भी उल्लेख किया

  • राज्य की दुर्दशा के लिए कांग्रेस दोषी

राष्ट्रीय खबर

 

नईदिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक चुनाव हो रहे हैं, क्योंकि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री ने जम्मू में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी आखिरी चुनावी रैली है, क्योंकि एक अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में चुनाव खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, आज 28 सितंबर है, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह। इसी दिन हमने दुश्मनों को उनके घरों में घुसकर मारा और दुनिया को दिखाया कि यह नया भारत है, जिसे अब और हल्के में नहीं लिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी गिर गई है कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। उन्होंने पूछा, क्या वे वोट के लायक हैं?

उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती भी है। उन्होंने कहा,आज मैं इस शहीद नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उन्होंने चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की। उन्होंने कहा,मैं जहां भी गया, मैंने लोगों में भाजपा के प्रति बहुत उत्साह देखा।

जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) से थक चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि लोग नहीं चाहते कि पुराने बुरे दिन लौटें, जब भ्रष्टाचार अपने चरम पर था, पिछले दरवाजे से नियुक्तियां की जा रही थीं। उन्होंने कहा,जम्मू-कश्मीर के लोग नहीं चाहते कि आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा वापस आए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा,वे भाजपा के शासन के माध्यम से बेहतर भविष्य चाहते हैं। पिछले दो चरणों में लोगों का मूड बताता है कि उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।  श्री मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा,यह ऐतिहासिक फैसला होगा।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए श्री मोदी ने कहा कि जम्मू का बड़ा हिस्सा केवल इस पार्टी की गलतियों के कारण ही कट गया। उन्होंने कहा,एक समय था जब यहां गोलियां और गोले आम बात थी। हमने गोली का जवाब तोप के गोले से दिया और इससे संदेश गया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए श्री मोदी ने कहा कि इस पार्टी ने शहीद सैनिकों का अपमान किया और कभी भी वन रैंक वन पेंशन की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा,देश की बागडोर संभालने के तुरंत बाद मैंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि हाल ही में सैनिकों के परिवारों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस योजना को बढ़ाया गया है। आज की कांग्रेस शहरी नक्सलियों के नियंत्रण में है। प्रधानमंत्री ने कहा,जब विदेशी घुसपैठिए भारत आते हैं, तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। उन्हें उनमें वोट बैंक दिखाई देता है, लेकिन उन्हें हमारे अपने लोगों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। श्री मोदी ने कहा,कांग्रेस, पीडीपी और नेकां भारतीय संविधान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। वे ही हैं जिन्होंने बी आर अंबेडकर के संविधान को लागू नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी द्वारा दिए गए घावों को भाजपा ही भरेगी। उन्होंने कहा,हमने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना की घोषणा की है, जिसे जम्मू-कश्मीर में सरकार बनने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा।