Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

इंडिया गठबंधन की पहली चुनावी रैली

वाम मोर्चा के लाल झंडे से पट गया था गांधी मैदान

  • लालू यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

  • अपने अंदाज में भाजपा को चुनौती दी

  • सामंती सोच को धक्का देकर हटाना है

राष्ट्रीय खबर

पटनाः गांधी मैदान में महागठबंधन के जन विश्वास रैली में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। जिसमें छोटी-छोटी  टोली बनाकर हाथों में पार्टी का झंडा थामे लोग पहुंचे। रैली में शामिल होने  राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव एक  साथ रथ पर सवार होकर पहुंचे। वही,  राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जैसे ही मंच संभाला  कार्यकर्ताओं और समर्थकों  में जोश भर गया।

उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी ने रोजी-रोजगार और नौकरी का वादा किया था। इसके साथ ही कहा था कि पासबुक बनवाइए, खाता खोलिये…यह बात याद है ना आपलोगों को। प्रत्येक खाताधारकों को खाता में 15 लाख देने की बात कही थी। हम भी गलत फहमी में आ गए थे। आपको तो मालूम है कि सात बेटी, दो बेटा और पति और पत्नी का खाता खुलवा दिया।

करोड़ों रुपया की बात थी.. लेकिन, मोदी जी ने ठेंगा दिखा दिया। फिर मंच में बैठे खरगे, राहुल, अखिलेश और येचुरी की ओर देखते हुए बोले हम सबलोग मिलकर इन लोगों को ठेलेंगे। इंडिया गठबंधन गोलबंद होकर मोदी सरकार को यहां से विदा करने का काम करेगा। जिसके बाद फिर रैली में पहुंचे हुए लोगों की ओर देखा .. और बोले.. आप सब तैयार है ना। तेजप्रताप और तेजस्वी यादव को मजबूत करना है। आप लोग हाथ खड़ा करके मोदी जी को दिखा दीजिए। जिसके बाद तेजस्वी को देख कर बोले, आप सब लोग मिलकर अब चुनाव की तैयारी कीजिए।

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि 1990 से पहले दलित, पिछड़े और आदिवासियों को वोटिंग से दूर रखा जाता था। सामंतवादी लोग अपने दरवाजे पर बूथ रखते थे। ताकि वोट लूट लिया जाए। लालू प्रसाद ने ताकत दिया है। इसके  बाद  पूरे देश और  बिहार में गरीबों को अधिकार दिलवाया। समाज के हित में  मंडल कमीशन लागू करवाया। इसका फल ये है कि आज कोई गरीबों को आंख नहीं दिखता है। पहले चापाकल नहीं था, कुआं हुआ था। कुआं के ऊपर अगर कोई ऊंची जाति की महिला पानी भरती थी और यह दबे कुचले लोग कुआं पर चढ़ते तो उन पर अत्याचार किया जाता था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में नफरत की जगह नहीं है। मोदी जी केवल दो अरबपतियों के लिए काम करते हैं। उनके लाखों करोड़ों रुपये के कर्ज माफ किया। किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा रहा हैं। एक उद्योगपति के हाथ में हिन्दुस्तान के बंदरगाह, रेलवे, रक्षा को थमा  दिया गया है। आरएसएस से नहीं डरते हैं। हमलोग भाजपा और आरएसएस को यहां से हटाकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी मैदान का यह जन सैलाब बदलाव लाएगा। भाजपा की पहली सूची में बिहार लिस्ट से ही बाहर है। इसलिए बिहार से भजपा बाहर जाने वाली हैं। परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे। इसके साथ ही यह भी संकल्प लें, किसी परिवारवालों से वोट लेने नहीं जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि  मुझे गर्व है अपने पिता पर। जन विरोधी ताकतों ने उन्हें दौड़ाया, उनके खिलाफ साजिश रची, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन फिर भी वह झुके नहीं। मैं आपको बता दूं कि जब बाप नहीं डरा, तो बेटा कैसे डरेंगे। भाजपा वाले ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। हमलोग डरने वाले नहीं है। भाजपा वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबीन वाली पार्टी बन गयी है। भाजपा ने दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाया है। एक दो अनाप-शनाप बोलाता है और दूसरा बड़बोला है।

पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तंज कसते हुए  कहा कि भाजपा के लोग गोबर को गाजर का हलवा बनाकर परोस देते हैं। इतना झूठ बोलते हैं कि अब जनता भी सब जान चुके है। मोदी जी कल आपने बोला कि अपने पिता का काम-काज नहीं गिनाता है। आज मैं आपको जवाब देने आया हूं.. देख लीजिए मैदान की भीड़ आपको सच बता देगी।  लालू जी ने रेलवे को 90 हजार करोड़ का मुनाफा दिलवाया। आपने 2014 से अबतक कितना मुनाफा दिलवाया है । लालू जी ने इतना रोजगार दिया। कुलियों को नौकरी दी।

रेलवे में कुल्हड़ का कप चलवाया ताकि कुम्हार भाइयों को रोजगार मिले। भाजपा के लोग केवल बकवास बोलते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी मैदान में इस समय तकरीब 10 लाख  से अधिक लोगों की भीड़ है। इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आप सबका धन्यवाद…. प्रशासन के लाख रोकने और  परेशान करने के  बावजूद आप सब यहां आए, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह भीड़ बता रही है कि अब जनता एनडीए सरकार से तंग आ चुकी है। ये वही गांधी मैदान है, जहां हमलोगों ने दो लाख नौकरियां बांटी थी।