Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'रेड अलर्ट', मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंच... MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक... Ujjain News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खुशी में महिलाओं का 'चौका-छक्का', उज्जैन में आयोजित हुई अनोख... MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में 43 डिग्री के साथ नर्मदापुरम सबसे गर्म, भीषण गर्मी के कारण बदला स्क... MP Road Revolution: नर्मदापुरम से खुलेगा दिल्ली-मुंबई का सीधा रास्ता, मध्य प्रदेश में सड़क क्रांति स... MP News: मध्यप्रदेश में अब नहीं जलेगी पराली, मल्चर मशीन से खाद बनेगी फसल के अवशेष; जानें कैसे बढ़ेगी ... Dewas: देवास में अचानक हथौड़ा लेकर क्यों दौड़े कलेक्टर ऋषव गुप्ता? सामने आई इसके पीछे की ये दिलचस्प ...

दूसरा संविधान लाना चाहती है भाजपा: खडगे

  • समाज का माहौल बिगाड़ना चालू हो गया

  • सिर्फ अमीरों के हित में कानून बन रहे हैं

  • भाजपा के तमाम वादे जुमला साबित हुए

भाटापारा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगो का लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा मौजूदा संविधान को हटाकर दूसरा संविधान लाना चाहती है। श्री खड़गे ने आज यहां आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी रणनीति के मुताबिक भाजपा ने इस बारे में अपने विचारों के पक्ष में अपने लोगो से चर्चाएं शुरू करवा दी है।

वह लोगो में इसके असर को देखना चाहते है। उन्होने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को कांग्रेस का साथ देना होगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने समाज के सभी वर्गों को अधिकार सम्पन्न बनाया,तो मोदी सरकार लगातार लोगो को उनके अधिकार छीन कर कमजोर बनाया जा रहा है।

किसानों और मजदूरों के कानून को जहां कमजोर किया गया वहीं अमीरों के हित में लगातर कानून बन रहे है और उन्हे तमाम रियायते दी जा रही है।उन्होने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण असमानता बढ़ रही है। आज पांच प्रतिशत लोगो के पास देश की 62 प्रतिशत सम्पत्ति है जबकि 50 प्रतिशत लोगो के पास महज तीन प्रतिशत सम्पत्ति है।

महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही में भाजपा के जुटने पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि महिला आरक्षण कोई नया नही है। स्वं राजीव गांधी ने पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया। वह तो संसद एवं विधानसभाओं में भी आरक्षण का बिल लेकर आए थे लेकिन जो आज बड़ी बड़ी बाते कर रहे है उन्होने एक सदन में पास होने के बाद दूसरे सदन में उसे पास नही होने दिया।

अब वह पास हुआ तो कब लागू होगा,अभी पता नही है। उन्होने महिला आरक्षण को 2024 के लोकसभा चुनाव से लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि इसे तुरंत लागू करने में जगगणना या परिसीमन कोई बाधक नही है।उन्होने कहा कि जिस तरह से हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने,15 लाख सभी के खाते में आने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे तमाम वादों को जुमला बता दिया गया,कहीं ऐसा नही हो कि महिला आरक्षण को भी वह जुमला बता दे।श्री खड़गे ने कहा कि उनकी सोच है कि वह जो वादा करते है लोग थोड़े दिन में भूल जाते है। उन्हे सबक सिखाना जरूरी है।

श्री खड़गे ने जाति जनगणना और महिला आरक्षण में अन्य पिछड़े वर्ग(ओबीसी) की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किए जाने की कांग्रेस की मांग को दोहराते हुए कहा कि ओबीसी की जनगणना होने दो पता चले कि कितने पढ़े लिखे है,नौकरियों में कौन कितना है और आजादी के बाद कौन लोग बहुत आगे निकल गए और कौन बहुत पीछे है।उन्होने कहा कि तभी हम असमानता को दूर करने के लिए कार्यक्रम बना सकते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीद का निर्णय लिया है।राज्य में 600 नई राइस मिले लग रही है। इससे लोगो को रोजगार भी मिलेगा। उन्होने कहा कि उनकी सरकार ने 42 हजार पदों पर भर्तियां की है और विकास के कार्यों के साथ ही राज्य की संस्कृति और परम्पराओं को भी बचाने का काम किया है।

उन्होने कहा कि उनकी सरकार के कार्यों के चलते नक्सल बहुत पीछे चले गए है और बस्तर में शान्ति लौट रही है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,राज्य की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलेजा भी मौजूद थी।