Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BC Khanduri Passes Away: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के निधन पर भावुक हुए पुष्कर सिंह धामी; पार्थिव शरीर... Bijnor Crime News: बिजनौर में बीजेपी नेता सुरेश भगत पर केस दर्ज; पुलिस के सामने घर में घुसकर पीटा, ग... Karnal Pradeep Mishra Katha: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पहले करनाल में बवाल; VIP पास को लेकर मारप... Indore Weather Update: इंदौर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा! सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जानें मौसम... BRICS Summit Indore: इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता बैठक आज से; केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ... Indore Dog Bite Cases: इंदौर में नसबंदी के दावों के बीच श्वानों का आतंक; 1 साल में 60 हजार से ज्यादा... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल तोड़फोड़ मामले में नया मोड़, छात्रों ने वीडियो जारी कर मांगी माफी; ख... Indore IET Hostel: आईईटी हॉस्टल गांजा पार्टी मामले में DAVV का बड़ा एक्शन; 3 छात्र सस्पेंड, 1 का एडम... MP New Transfer Policy: मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! आज मोहन यादव कैबिनेट बै... Khandwa Congress Leader Honeytrap: लोन ऐप के जरिए मोबाइल में की एंट्री; कांग्रेस नेता के फोटो एआई से...

कांग्रेस के अंदर देशभक्ति दम तोड़ चुकी है: मोदी

वर्धा के विश्वकर्मा समारोह को संबोधित किया प्रधानमंत्री ने

  • नाम लिये बिना राहुल की आलोचना

  • कांग्रेस के भीतर नफरत का भूत है

  • एकजुट रहकर इन पापों का जबाव देंगे

 

वर्धा (महाराष्ट्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हाल की विदेश यात्रा में उनके विवादास्पद बयानों को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना की और कहा कि आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रह गयी है, इस पार्टी में देश भक्ति दम तोड़ चुकी और इस पर नफरत का भूत सवार हो चुका है।

श्री मोदी संसद में नेता प्रतिपक्ष का नाम लिए बिना कहा कि आज कांग्रेस के नेता विदेश जा कर देश विरोधी एजेंडा चलाते हैं और भारतीय संस्कृत तथा यहां के लोगों की आस्था का अपमान करते हैं। श्री मोदी कारीगरों की सहायता के लिए चल रहे केंद्र सरकार के विश्वकर्मा कार्यक्रम पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि यहां वार्धा आश्रम महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे जैसे महापुरुषों की कार्यस्थली और सामाजिक प्रयोगशाला रही है। प्रधानमंत्री कहा,आज जो कांग्रेस हम देख रहे हैं, ये वो कांग्रेस नहीं है जिससे कभी महात्मा गांधी जी जैसे महापुरुष जुड़े थे। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा दम तोड़ चुकी है। आज की कांग्रेस में नफरत का भूत दाखिल हो गया है। उन्होंने कहा, आज देश की सबसे बेईमान और सबसे भ्रष्ट कोई पार्टी है, तो वह कांग्रेस पार्टी है।

 देश का सबसे भ्रष्ट परिवार कोई है, तो वो कांग्रेस का शाही परिवार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है।

उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की धरती गवाह है, आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपति उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। इसीलिए, कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का भूत जाग उठा, कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, मैं हैरान हूँ कि कांग्रेस के सहयोगियों के मुंह पर भी ताला लग गया है। उन पर भी कांग्रेस की संगत का ऐसा रंग चढ़ा है कि गणपति के अपमान का भी विरोध करने की उनमें हिम्मत नहीं बची है।

श्री मोदी ने लोगों को विकास के एजेंडा के साथ खड़ा होने का आह्वान करते हुए कहा, हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना है। हमें परंपरा और प्रगति के साथ खड़ा होना है। हमें सम्मान और विकास के एजेंडे के साथ खड़ा होना है। हम साथ मिलकर महाराष्ट्र की अस्मिता को बचाएंगे। हम सब साथ मिलकर महाराष्ट्र का गौरव और बढ़ाएंगे।