Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क... Noida: सैलरी को लेकर नोएडा में मजदूरों का भारी बवाल, पुलिस पर पथराव और आगजनी; हालात काबू करने के लिए... आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप

मुख्यमंत्री के घऱ तक पहुंचा बाढ़ का पानी

राष्ट्रीय खबर

 

कोलकाताः डीवीसी द्वारा अपनी डैम के सारे गेट खोल दिये जाने की वजह से पश्चिम बंगाल के अनेक इलाके जलमग्न हो गये हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट इलाके का घर भी आ गया है।

गंगा में उफानन होने की वजह से वहां तक बाढ़ का पानी आ पहुंचा है। कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट से लेकर सामने के दरवाजे तक पानी भर गया है। इस दिन मुख्यमंत्री ने पांशकुड़ा और उदयनारायणपुर का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया।

वहीं उन्हें खबर मिली कि उनके अपने घर में पानी घुस गया है। उन्होंने घर के सदस्यों को चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पानी उतरने में समय लगेगा, कालीघाट के किनारे टावा नाला भर गया है।

उफान के कारण गंगा में आने वाली बाढ़ इस चैनल से सटे आसपास के इलाकों को प्रभावित करती है। मुख्यमंत्री का आवास इसी इलाके में होने के कारण पहले भी कई बार इस इलाके में पानी घुस चुका है।

लेकिन इस बार पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा है। गुरुवार की दोपहर जब ममता उदयनारायणपुर में बाढ़ की स्थिति देख रही थीं, तो उन्हें बताया गया कि उनका घर भी पानी में डूब गया है।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, पूर्ण कोटाल का पानी मेरे घर में भी घुस गया है।

मैंने लता (अभिषेक की मां) से कहा कि खबर मिलने के बाद सभी को ध्यान से ले जाना। वह हमेशा मेरे साथ है। इस पानी को उतरने में 3-4 घंटे लगेंगे।