Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

बिन्नी एंड फैमिली का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन की आने वाली फिल्म बिन्नी एंड फैमिली का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म बिन्नी एंड फैमिली से अंजिनी धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जेनरेशन गैप पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अंजिनी के किरदार को उनके दादा यानी पंकज कपूर की भूमिका से काफी अलग दिखाया गया है।

ट्रेलर की शुरुआत में वॉयस ओवर होता है, यह सब आपके दादा-दादी से प्यार करने के बारे में है। फिल्म बिन्नी एंड फैमिली के ट्रेलर में तीन पीढ़ी की कहानी को काफी बेहतरीन तरीके से पर्दे पर दिखाया गया है। एक बूढ़े व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बेटे के घर उससे मिलने और कुछ दिन साथ रहने आते हैं।

बेटा और बहू तो साथ रहने में काफी एडजस्ट करते हैं, लेकिन उनकी पोती जो कि फ्रीडम में विश्वास करती है उसे काफी परेशानी होती है। फिल्म बिन्नी एंड फैमिली अंजिनी धवन,पंकज कपूर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार, चारू शंकर और नमन त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी ने किया है और फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

वरुण धवन ने कहा, बिन्नी एंड फैमिली जैसी फिल्में बननी चाहिए। मैंने तो पिक्चर देखी है और यह बहुत अच्छी है। दादा-दादी के साथ हमारे रिश्ते काफी सुंदर होते हैं। इस फिल्म के लिए मैं बहुत खुश हूँ और काफी एक्साइटेड हूँ। अंजिनी ने कहा, मैं फिल्म बिन्नी एंड फैमिली को लेकर काफी उत्साहित हूँ क्योंकि मैं हमेशा से ही अपने दादा-दादी के काफी क्लोज रही हूँ। वह मेरे माता-पिता से काफी मॉर्डन रहे हैं। संजय सर ने इस फिल्म की कहानी को पूरी ईमानदारी के साथ लिखा है।

राजकुमार राव ने जन्मदिन पर रिलीज किया फिल्म मालिक का पोस्टर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म मालिक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजकुमार राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

इस अवसर पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म मालिक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स अब राजकुमार राव को लेकर फिल्म मालिक में पेश करने के लिए तैयार हैं।

कुमार तौरानी और जय शेखरमानी ने अपनी आगामी फिल्म मालिक की घोषणा की, जिसमें राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। राजकुमार राव ने फिल्म मालिक के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पोस्ट के कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा, मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है। जल्द ही मुलाकात होगी।

फिल्म मालिक का निर्देशन पुलकित कर रहे हैं। फिल्म मालिक का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेखरमानी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है।