Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ... कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन अंतिमः फारूक अब्दुल्ला

राहुल और खडगे से एकांत बात चीत के बाद जानकारी मिली

  • शीघ्र ही अंतिम रुप दिया जाएगा

  • सभी सीटों पर समझौता लागू होगा

  • माकपा भी इसमें शामिल रहेगा

राष्ट्रीय खबर


 

नईदिल्लीः नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन अंतिम है और आज शाम तक इसे मंजूरी दे दी जाएगी।

श्रीनगर में अपने गुपकार आवास पर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ फारूक ने कहा, गठबंधन पटरी पर है और ऊपरवाले की कृपा से यह आगे भी जारी रहेगा। हालांकि यह अंतिम है और आज शाम तक इसे मंजूरी दे दी जाएगी।

डॉ फारूक ने कहा, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हो जाएंगे और आज शाम तक यह हो जाएगा। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर गठबंधन हो गया है।

एनसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, एनसी और सीपीआई (एम) एकमत हैं और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि गठबंधन के सामूहिक प्रयासों से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिल जाएगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने और देश की संस्थाओं और इसके धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई।

बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे।

दोनों नेता श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेतृत्व के साथ बैठक करने के बाद गुरुवार दोपहर जम्मू के लिए रवाना हुए।