Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... ग्लेशियरों का बहाव बाढ़ और हिमस्खलन लायेगा Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क...

आज मेरे यार की शादी.. .. .. ..

मुंबई पुलिस की माने तो अंबानी परिवार की शादी दरअसल एक सार्वजनिक समारोह है। इसलिए सबसे व्यस्त शहर की ट्राफिक व्यवस्था के लिए बदलाव किये गये हैं। बदलाव सिर्फ पुलिस ने ही नहीं किया है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को उतरने की अनुमति दी गयी है। सब कुछ इसलिए है क्योंकि अंबानी परिवार की शादी है। अब भी अगर किसी को इस बात पर कोई संदेह हो कि देश दरअसल कौन चलाता है तो इस एक शादी से उनके दिमाग का ताला खुल जाना चाहिए।

पूंजी और सत्ता का गठजोड़ कैसे काम करता है, यह भी लोगों को टीवी चैनलों में दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से यही शादी देश के प्रमुख समाचारों में शामिल है। कमाल है कि पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस शादी में एक ही कतार में खड़े  नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी अगर किसी के दिमाग की बत्ती नहीं जलती है तो कुछ और खाने से भी वह बत्ती नहीं जलेगी क्योंकि वह पूरी तरह फ्यूज हो चुकी है।

इस एक शादी ने मोदी जी की परेशानी बढ़ा दी क्योंकि उनके हिसाब वाले शहजादा ने इस शादी से खुद को दूर रखते हुए आम के बीच एक दूसरी और लंबी लकीर खींच दी है। बताया जाता है कि जब मुकेश अंबानी खुद शादी का निमंत्रण देने गये थे तो राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई। अब शादी का न्योता होने के बाद भी वह नहीं पहुंचे। लिहाजा यह माना जा सकता है कि मोदी जी के कथित शहजादे का संसद के भीतर और बाहर अडाणी और अंबानी को लेकर हमला जारी रहेगा।

लेकिन पब्लिक का सवाल शादी के ठीक पहले जिओ मोबाइल के रिचार्ज के दाम बढ़ाने को लेकर है। अचानक से सोशल मीडिया में एक हवा चली और हर रोज सैकड़ों लोग अब नये सिरे से बीएसएनएल का सिम खरीदने लगे है। मैंने खुद शहीद चौक के पास सड़क पर लगे बीएसएनएल सिम बेचने वालों के पास भीड़ देखी है जबकि पहले वह अधिकांश समय खाली बैठे रहते थे। तो क्या यह समझा जाए कि अंबानी पुत्र की शादी का न्योता पूरा देश अदा करने पर विवश है।

इसी बात पर फिल्म आदमी सड़क का, का यह गीत याद आने लगा है। इस गीत को लिखा था वर्मा मलिक ने और संगीत में ढाला था रवि ने। इसे मोहम्मद रफी और रवि के अलावा फिल्म अभिनेता देवेन वर्मा ने भी अपना स्वर दिया था। गीत के बोल कुछ इस तरह हैं।


 

अमीर से होती है गरीब से होती है

दूर से होती है क़रीब से होती है

मगर जहाँ भी होती है ऐ मेरे दोस्तो

शादियाँ तो नसीब से होती है

आज मेरे यार की शादी है -२

लगता है जैसे सारे संसार की शादी है

आज मेरे यार कि …

वक़्त है ख़ूबसूरत बड़ा शुभ लगन मुहूरत

देखो क्या ख़ूब जमीं है दूल्हें की भोली सूरत

दूल्हें की भोली सूरत

ख़ुशी से झूमें है मन मिला सजनी को साजन

कैसे संजोग मिले हैं चोली से बँध गया दामन

चोली से बँध गया दामन

ओ सुन मेरे दिलजानी

शुरू अब होने लगी है नई तेरी ज़िन्दगानी

 

 

ख़ुशी से क्यों इतराए

अहा

आज तू हमें नचाए

वक़्त वो आने वाला

ओ हो

दुल्हनिया तुझे नचाए

दुल्हनिया तुझे नचाए

किसी के सपनों के सोलह सिंगार की शादी है

आज मेरे यार कि …

तारे तोड़-तोड़ लाऊँ तेरे सहरे को सजाऊँ

फूल राहों में बिछाऊँ मैं प्यार के

आज लूँगा मैं बलाएँ दूँगा दिल से दुआएँ

डाल गले में बाँहें अब यार के

एक चमन से देखो आज बहार की शादी है

आज मेरे यार की शादी है मेरे दिलदार की शादी है

लगता है जैसे सारे संसार की शादी है
आज मेरे यार की शादी है।

 


अब दूसरी तरफ की भी बात कर लें तो अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत क्या मिली। उनपर आरोप लगाने वाले फिर से चुप्पी साध गये। सौ करोड़ के कथित शराब घोटाला में हर रोज नये नये आरोप पत्र क्यों दाखिल हो रहे हैं, यह समझना अब मैंगो मैन के लिए सरल हो गया है। अब तो ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को यह देखना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सवाल उठाये हैं, उनका क्या संतोषजनक उत्तर उनके पास है। वैसे इस पूरे खेल का एक भावी परिणाम लगभग तय हो गया है कि जब कभी भी सरकार बदलेगी तो आज इसका दुरुपयोग करने वाले तथा इसमें उनका सहयोग करने वालों को भी कठिन चुनौती से गुजरना ही पड़ेगा। भाजपा ने अन्य दलों को इन एजेंसियों के दुरुपयोग का रास्ता दिखा दिया है। जाहिर सी बात है कि जो गड्ढा खोद रहा है, उसे भी कभी न कभी इसी गड्डे में जाना पड़ेगा। कहावत है कि बोए बीज बबूल का तो आम कहां से होय।