Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

सीमेंट की ढलाई भी धंसने लगी है जगह जगह

पहली ही बारिश में खुल रही है रांची के विकास की पोल


  • सीमेंट कम और बालू ज्यादा दिख रहा

  • पक्की सड़कों के नीचे भी बालू दिखा

  • दो चार बारिश में और बिगड़ेगी हालात


राष्ट्रीय खबर

रांचीः रांची के विकास के नाम पर अफसरों और ठेकेदारों की लूट का प्रमाण प्रकृति ने सामने ला दिया है। कल दिन में हुई बारिश के बाद चकाचक बनी सड़कों की कलई खुल गयी और अनेक स्थानों पर नीचे बिछी बालू की पर्त नजर आने लगी है। इतना से भी काम चल जाता पर पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्डों को भरने में सीमेंट की जो ढलाई की गयी थी, वह तो नया रिकार्ड बनाने लगी है।

अनेक स्थानों पर यह ढलाई ही धंस गयी क्योंकि पाइप बिछाने के लिए खोदे गये गड्ढों को सही तरीके से भरा नहीं गया था। ऊपर से सीमेंट की ढलाई की मजबूती कम होने की वजह से वे नीचे की तरफ धंस गये। इससे अनेक स्थानों पर रात के अंधेरे में दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर जल जमाव रोकने के लिए नालियों के ऊपर से ऊंचे सीमेंट के पुल बनाये गये थे, वे भी अपने मकसद में फेल हो गये है। अलबर्ट एक्का चौक पर आर जी स्ट्रीट में सीपीआई कार्यालय के पास पुल का एक हिस्सा ऐसा धंसा कि नीचे की नाली ही साफ नजर आने लगी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह का इंतजाम किया ताकि लोगों को दूर से ही वहां गड़बड़ी होने की जानकारी मिल सके।

इसके अलावा सबसे अधिक व्यस्त सड़कों पर जगह जगह पर अब चिकनी सडकों के बीच से फोड़े निकलने लगे हैं। साथ की सिवरेज लाइन बिछाने का अरबों का खर्च अब तक परेशानी को पूरी तरह दूर नहीं कर पाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अभी के सबसे महत्वपूर्ण सड़क हरमू बाईपास का है। इस सड़क से आला हाकिम लोग आते जाते रहते हैं।

बारिश के बाद खास तौर पर किशोरगंज चौक से लेकर हरमू पुल तक का इसका नजारा अजीब होता है। यहां पर सारा गंदा पानी सड़कों पर से बहता है जबकि सिवरेज लाइन के होने का कोई लाभ नहीं होता है। लोगों का मानना है कि दो चार और बारिश होने के बाद सड़कों की दशा और बिगड़ जाएगी। जिसके बाद दुर्गा पूजा के ठीक पहले फिर से सड़कों की मरम्मती के ठेका निकालकर अफसर और ठेकेदार दोबारा कमाई करेंगे।