Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

नालंदा केवल एक नाम नहीं, एक पहचान व सम्मान है : नरेंद्र मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विवि के नये कैंपस का किया शुभारंभ

  • सीएम-राज्यपाल व अन्य अधिकारियों समेत 17 देशों के प्रतिनिधि शामिल 

  • आग ली लपटें पुस्तकों को जला सकती हैं, लेकिन ज्ञान को नहीं


रणजीत सिंह

बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजगीर स्थित नालंदा विश्वविदयालय के नये कैंपस का उदघाटन किया। इस दौरान 21 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि मुझे तीसरे कार्यकाल के लिये शपथ ग्रहण करने के बाद पहले दस दिनों में ही नालंदा आने का मौका मिला है।

यह मेरा सौभाग्य हीं तो है, मैं इसे भारत की विकास यात्रा के एक शुभ संकेत के रूप में देखता हूं। उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक नाम नहीं है, नालंदा एक पहचान है, एक सम्मान है. नालंदा एक मूल्य है, मंत्र है, गौरव है, गाथा है। नालंदा इस सत्य का उदघोष है कि आग की लपटों में पुस्तके भले जल जाये, लेकिन आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती।

मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर एवं नालंदा के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि 2005 में हमलोगों को काम करने का मौका मिला, तब से हमने बिहार के विकास का काम शुरू किया। 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम बिहार आये थे और उन्होंने अपने संबोधन में नालंदा विश्वविदयालय को फिर से स्थापित करने की बात कही थी जिसके बाद आज नालंदा विश्वविदयालय एक बार फिर अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर देश दुनिया में पहचान बनाने की ओर निरंतर अग्रसर है।

इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, विदेश मंत्री व विदेश राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कुलपति व प्राचार्य समेत सत्रह देशों के प्रतिनिधि व जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावे गणमान्य लोग मौजूद थे।

पीएम मोदी ने 1600 साल पुराने नालंदा विश्वविद्यालय का किया  भ्रमण

बिहारशरीफ : प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय पयर्टन नगर नालंदा स्थित 1600 साल पुराने नालंदा विश्वविदयालय के भग्नावशेष का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान इस विश्वविदयालय के भग्नावशेष का देखकर वह अभिभूत हुए और इसके ऐतिहासिक व गौरवशाली इतिहास एवं महत्व को जाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 15 मिनट तक रहें और इसके बाद राजगीर स्थित नालंदा विश्वविदयालय के नये कैंपस के उदघाटन के लिये नालंदा से राजगीर के लिये रवाना हो गये।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फूलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी और नालंदा से राजगीर सड़क मार्ग के दोनों ओर बेरिकेडिंग किया गया था। सड़क मार्ग के दोनों ओर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुरक्षा बल को लगाया गया था।