Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...

असम में बाढ़ से 36 लोगों की मौत

आईएमडी ने पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी दी


  • अकेले असम में 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित

  • करीमगंज के भूस्खलन में नौ  लोगों की मौत

  • सिक्किम से दूसरे दिन 1,225 पर्यटकों को निकाला


भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :असम में 8 जून 2024 से बाढ़, बारिश और तूफान के कारण अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। एक सरकारी बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को बाढ़ की स्थिति बिगड़ने से 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। करीमगंज सबसे अधिक प्रभावित जिला रहा, जहां 1,52,133 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।

कुल 1378.64 हेक्टेयर फसल क्षेत्र भी बह गया है, जबकि 54,877 जानवर प्रभावित हुए हैं। कुल मिलाकर, 5114 प्रभावित लोगों ने 43 राहत शिविरों में शरण ली है। वर्तमान में, 24 राजस्व हलकों के अंतर्गत 470 गाँव जलमग्न हैं, जबकि कामपुर में कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढाँचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में बिस्वनाथ लखीमपुर, होजई, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुड़ी, दर्रांग, धेमाजी, हैलाकांडी, करीमगंज, हैलाकांडी, ग्वालपाड़ा, नागांव, चिरांग और कोकराझार शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग  पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण असम और उसके पड़ोसी राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को निकालने का अभियान अभी भी जारी है, जबकि अभियान 19 जून को दूसरे दिन भी जारी है। सिक्किम प्रशासन और भारतीय वायु सेना ने निकासी अभियान के दूसरे दिन सिक्किम के लाचुंग और आसपास के क्षेत्रों से 1225 पर्यटकों को निकाला। एडीएम मंगन के अनुसार, निकासी अभियान 19 जून को सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ। 1225 पर्यटक मंगन पहुंचे।

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज़ दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में व्यापक वर्षा और गंभीर मौसम की स्थिति आने की उम्मीद है। अगले पाँच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित क्षेत्रों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

असम के करीमगंज जिले के बदरपुर इलाके में मंगलवार रात हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम नौ व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें एक महिला और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं। यह दुखद घटना बदरपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गैनाचोरा (बेंडरगुल) गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास ने फोन पर घटना की जानकारी दी।

उन्होंने घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। दास ने बताया, रात 12:45 बजे हमें बदरपुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गैनाचोरा (बेंडरगुल) गांव में भूस्खलन की सूचना मिली। सूचना मिलने पर बदरपुर थाने के प्रभारी अधिकारी अपने स्टाफ और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

तीन घंटे बाद टीम ने मलबे से पांच शव बरामद किए। भूस्खलन के कारण 55 वर्षीय रॉयमुन नेसा और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। वे साहिदा खानम 18, जाहिदा खानम 16 और हमीदा खानम 11 साल की थीं। मृतकों में महिमुद्दीन का बेटा मेहदी हसन नामक तीन वर्षीय बच्चा भी शामिल है।