Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर ने लगातार अपनी जिम्मेदारी निभायी

मतदाता जागरुकता अभियान के अलावा भी वोटरों का ख्याल

राष्ट्रीय खबर

रांचीः रांची लोकसभा सीट के शहरी इलाके में राष्ट्रीय खबर ने लगातार सात दिनों तक जागरुकता अभियान चलाने के साथ साथ आज शहर के कई मतदान केंद्रों के बाहर भी मतदाताओं की सेवा का काम किया। भीषण गर्मी में मतदान केंद्रों तक आये नागरिकों ने इस नई पहल की प्रशंसा भी की।

पिछले एक सप्ताह से राष्ट्रीय खबर की तरफ से जागरुकता अभियान चलाने के तहत रांची शहरी क्षेत्र में कई प्रचार वाहन निकाले गये थे। इसके जरिए मतदाताओं को लोकतंत्र की अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए आगाह किया गया था। यह सारे वाहन भी अपने सफर के दौरान आस पास से गुजरते लोगों का ध्यान आकृष्ट करते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने प्रचार वाहन को रोककर मतदान केंद्र और अपने बूथ की पर्ची के बारे में भी जानकारी हासिल की।

आज मतदान के दिन शहर के एक दर्जन मतदान केंद्रों से बाहर वोटरों के लिए ठंढे पानी के साथ साथ खास तौर पर आम का शरबत का प्रबंध किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए ही यह तैयारी की गयी थी। तपती धूप में मतदान केंद्र के  बाहर किये गये इन इंतजामों का भी हजारों मतदाताओं ने लाभ उठाया। इस किस्म का प्रबंध होने की जानकारी मिलने पर चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त लोग भी मौका निकालकर आम का पन्ना पीने इन स्थानों पर आये। सभी ने सामान्य व्यवस्था से अलग हटकर किये गये इन दोनों इंतजामो की प्रशंसा की है।