Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा पूर्वांचल : मोदी

उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में जोर लगाया प्रधानमंत्री ने


  • भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनायी

  • विरोधी सिर्फ तुष्टिकरण की राह पर है

  • पूरी दुनिया मोदी की गारंटी को जानती है


जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में मोदी और योगी मिलकर पूर्वांचल की तस्वीर बदलने वाले हैं। विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा। प्रधानमंत्री ने यहां टीडीपीजी कॉलेज के खेल मैदान पर जौनपुर के भाजपा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह और मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा से से बीपी सरोज के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं एक्सप्रेस-वे बनाता हूं, तो जौनपुर वालों को लाभ होता है। ये पूरा क्षेत्र स्वास्थ्य और शिक्षा का मजबूत हब बन रहा है। श्री मोदी ने कहा की पहले ग्रुप सी और डी की भर्तियों में इंटरव्यू होते थे, लेकिन हमने खत्म कर दिया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हमने बड़ा फैसला लिया है। हमने सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। हमारी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रही है। अब गरीब मां का बेटा डॉक्टर बनेगा। अब हमने हिंदी में पढ़ाई और हिंदी में परीक्षा का रास्ता खोल दिया है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन इसका भी विरोध करते हैं। ये लोग आपके बच्चों को उज्जवल भविष्य नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम रिकॉर्ड स्तर पर आईआईटी और एम्स बना रहे हैं, इसका फायदा युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का रास्ता संतुष्टिकरण है, लेकिन दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन का मॉडल तुष्टिकरण है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस दो दल हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ, तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का सामान बेचते हैं। इंडी गठबंधन तुष्टिकरण के दलदल में पूरी तरह धंस चुकी है। उन्होंने ने कहा सपा के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा जब तक जिंदा हूं धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने दूंगा उन्होंने कहा कि जब संविधान बना उसे समय बाबा साहब अंबेडकर और सब ने मिलकर तय किया था कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा दलितों आदिवासियों और पिछड़ों को संविधान के तहत आरक्षण मिलेगा लेकिन कांग्रेस आपका हक छीन कर संविधान को तोड़ मरोड़ कर मुसलमान को आरक्षण देना चाहती है आपका हक लूटना चाहती है इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है यह मोदी की गारंटी है जब तक मोदी जिंदा है मैं दलित आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण में से रत्ती भर भी चोरी नहीं करने दूंगा ।

इससे पहले आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की वजह से विपक्षी दल घबराए हुए हैं और तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। श्री मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा क्षेत्र के गंधुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) साथियों पर है और जहां भी जाते हैं एक ही स्वर सुनाई देता है एक ही नारा गूंज रहा है और वह है एक बार फिर मोदी सरकार। आपका प्रेम और आपका आशीर्वाद हमारे पास है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है।