Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

वोट के लिए क्षत्रियों के पास पहुंचे भाजपा नेता

रुपाला को माफ कर बड़ा दिल दिखाने की अपील जारी

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला की विवादास्पद टिप्पणियों के कारण क्षत्रिय वोट शेयर के नुकसान को रोकने के अपने अंतिम प्रयास में, भाजपा के नेताओं ने समुदाय से गुजरात लोकसभा अभियान के आखिरी में राष्ट्रीय हित में भगवा पार्टी के लिए उदारतापूर्वक वोट करने की अपील की।

एक बयान में, वरिष्ठ क्षत्रिय भाजपा नेताओं जैसे कि भूपेन्द्रसिंह चुडासमा, आईके जाडेजा, प्रदीपसिंह जाडेजा, मांधातासिंह जाडेजा, केसरीदेवसिंह झाला, बलवंतसिंह राजपूत, जयद्रथसिंह परमार, महेंद्रसिंह सरवैया, किरीटसिंह राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, सीके राउलजी, अरुणसिंह राणा, वीरेंद्रसिंह जाडेजा और प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने अपने समुदाय के सदस्यों से पार्टी चुनकर बड़ा दिल दिखाने का आग्रह किया। इनलोगों  ने कहा, पुरषोत्तम रूपाला ने खेद व्यक्त किया है और क्षत्रिय समुदाय से एक से अधिक बार माफी मांगी है। क्षमा करना बहादुरों का गुण है और त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा के क्षत्रिय धर्म का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय हित में उदारता दिखानी चाहिए।

दरअसल चुनावी माहौल में रुपाला की टिप्पणी से आहत क्षत्रिय समाज ने कई इलाकों में न सिर्फ बड़ा प्रदर्शन किया है बल्कि भाजपा के खिलाफ मतदान की अपील तक कर दी है। अब दो चरणों का चुनाव बीत जाने के बाद भाजपा को कई राज्यों में इस अपील का असर अपने खिलाफ जाता हुआ दिख रहा है।

भाजपा के क्षत्रिय नेताओं ने कहा है, आने वाले दिनों में भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। ऐसे में देश और सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं, तो यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम उनके साथ सहयोग करें और इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

रविवार को, भाजपा नेताओं ने कहा कि वे भी रूपाला की टिप्पणी के बाद परेशान और स्तब्ध हैं। हालांकि, उन्होंने याद दिलाया कि राज्य और देश के विकास में क्षत्रिय समाज की हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसी विकास प्रक्रियाएं आने वाले दशकों में भी जारी रहेंगी।