Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष बने

तेइस वर्षों के बाद दोबारा चुनावी मैदान में उतरे

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। कपिल सिब्बल ने 1,066 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को हराया। जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार राय को 689 वोट मिले।

यह चौथी बार है, जब कपिल सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। सिब्बल ने 8 मई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। अन्य दावेदार प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे, नीरज श्रीवास्तव थे। आदिश अग्रवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता) एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष हैं, प्रदीप राय (वरिष्ठ अधिवक्ता) उपाध्यक्ष हैं और रोहित पांडे (वकील) मानद सचिव हैं। हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था।

कपिल सिब्बल को पहले तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था, आखिरी बार तेईस साल पहले 2001 में। इससे पहले, वह 1995-96 और 1997-98 के दौरान अध्यक्ष थे। एससीबीए के मानद सचिव रोहित पांडे ने कहा कि अनुभवी वकील अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ वकील आदिश अग्रवाल वर्तमान में एससीबीए के अध्यक्ष हैं।

शीर्ष अदालत ने पहले निर्देश दिया था कि एससीबीए की कार्यकारी समिति में कुछ पद महिला सदस्यों के लिए आरक्षित किये जाएं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा था कि उसका मानना है कि एससीबीए एक प्रमुख संस्था है और देश के सर्वोच्च न्यायिक मंच का अभिन्न अंग है। इसने निर्देश दिया था कि बार की महिला सदस्यों के लिए आरक्षण होगा।

पीठ ने कहा था कि आगामी 2024-2025 एससीबीए चुनावों में कार्यकारी समिति के कोषाध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। एससीबीए चुनाव 16 मई को हुए और वोटों की गिनती 18 मई को होगी। नतीजे 19 मई को घोषित किए जाएंगे।