Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अत्यधिक ताप सहने वाला नया चिप तैयार Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI...

प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं: राहुल

कांग्रेस और सपा नेताओं का पहला संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस


  • गाजियाबाद से गाजीपुर तक जीतेंगे इस बार

  • चुनावी बॉंड का सच छिपाना चाहते थे मोदी

  • पकड़े गये तो अब दूसरी सफाई दे रहे हैं वह


गाजियाबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुये उन्हे भ्रष्टाचार का चैंपियन करार दिया। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में श्री गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि इलेक्ट्रोरल बांड राजनीति में पारदर्शिता के लिये लाया गया, अगर यह सच होता तो उच्चतम न्यायालय ने उस पर सवाल क्यों खड़े किये।

जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया,उनका नाम क्यों छिपाया गया। उन कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये के कांट्रेक्ट मिलते है फिर वह कंपनी भाजपा को चंदा देती है। इसे सीधी भाषा में जबरन वसूली कहा जाता है। वास्तव में इलेक्ट्रोरल बांड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है और प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।

उन्होने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। आरएसएस और भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है वहीं इंडिया गठबंधन इनको बचाने का प्रयास कर रहा है। देश में इस समय महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दे है मगर प्रधानमंत्री इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते।

श्री गांधी ने दावा किया कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसे देख कर लगता है कि भाजपा इस चुनाव में 150 सीटों पर सिमट जायेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने खुले दिमाग से अपने सहयोगी दलों के साथ सीट साझा की हैं, इसका यह मतलब नहीं निकालना चाहिये कि कांग्रेस कमजोर हो चुकी है।

देश में एक झटके में गरीबी मिटाने के अपने बयान पर सफाई देते हुये उन्होने कहा मेरे कहने का गलत अर्थ निकाला गया। मुझे कहना है कि अभी देश मे जितना धन 22 से 25 लोगों के पास है, उतना धन 70 करोड़ जनता के पास है। सरकार सिर्फ चंद उद्योगपतियों का ख्याल रख रही है जबकि हम सरकार में आने पर महिलाओं,किसानो और युवाओं का ध्यान रखेंगे।

किसानो को उनकी फसल का एमएसपी दिया जायेगा जबकि महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये देंगे। सभी स्रातक और डिप्लोमा धारक को अंप्रेटिसशिप का अधिकार मिलेगा जिससे देश को प्रशिक्षित युवाओं की फौज मिलेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार जो 30 लाख सरकारी रोजगार नहीं भर रही है, उसे भरने का प्रावधान किया जायेगा। हम उद्योगपतियों की बजाय किसानो का कर्ज माफ कर उन्हे राहत देंगे। परिवारवाद के सवाल पर उन्होने कहा कि परिवारवाद की बात करने वाले भाजपा के नेता अपने रिश्तेदारों को टिकट दे रहे हैं। यूपी समेत पूरे देश में उनकी विदाई तय है।

इसी प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से परिवर्तन की बयार बह रही है, इसलिए गाजियाबाद से गाजीपुर तक इंडिया गठबंधन क्लीन स्वीप करेगा। श्री यादव ने 17 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह टिप्पणी की, जो लोकसभा चुनाव चक्र के दौरान उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। श्री यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण होने जा रहा है।

पश्चिम से जो हवाएं चल रही हैं, वे पूरे उत्तर प्रदेश और देश का माहौल बदलने वाली हैं। अभी हमलोग गाजियाबाद में बैठे हैं यहां से लेकर गाजीपुर तक भाजपा पर इंडिया ब्लॉक का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि किसान परेशान हैं क्योंकि भाजपा के सभी वादे और दावे बड़ा झूठ साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, न तो किसानों की आय दोगुनी हुई और न ही युवाओं को रोजगार मिला।

श्री यादव ने आरोप लगाया, भाजपा की नैतिकता का गुब्बारा फूट गया है। चुनावी बांड मुद्दे ने उन्हें बेनकाब कर दिया है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। वे न केवल भ्रष्टाचारियों को बल्कि उनकी कमाई को भी अपने साथ ले रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन (केंद्र और राज्य में सरकार) के दावे किए, अब उनके होर्डिंग्स को देखें, उनके उम्मीदवार गायब हैं और केवल एक ही व्यक्ति वहां है।

चुनाव के बाद, होर्डिंग पर मौजूद वह व्यक्ति भी गायब हो जाएगा, उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर स्पष्ट रूप से कटाक्ष करते हुए कहा। उन्होंने कहा, उनका एक ही नारा है झूठ बोलो और लूटो। झूठ उनकी पहचान बन गई है। उन्होंने कहा, देश के लोग बदलाव चाहते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बदलाव की हवा चल रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।