Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी? समझें 2.57, 3.0 और 3.68 का पूरा ... Strange Wedding News: 12 लाख की कार और गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात, फिर भी दुल्हन ने तोड़ी शादी; ब... Katihar Accident: कटिहार हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई, नीतीश सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान; ... Uddhav Thackeray: 'शिवाजी महाराज की जन्मभूमि की मिट्टी अयोध्या ले गया और एक साल में बन गया राम मंदिर... Weather Update: दिल्ली में फिर से मौसम का यू-टर्न, आज खिलेगी तेज धूप; UP में लू का कहर और हिमाचल समे... Betrayal News: प्रेमी के लिए घर में की चोरी, फिर उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; फूट-फूटकर... Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ के बाद अब ऋषिकेश की बारी, 3 घंटे में पूरा होगा सफर; जानें रूट और स्टे... Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाइक ले गए तो कटेगा भारी चालान, इन वाहनों ... Crime News: दूल्हा असली और दुल्हन नकली! हिस्ट्रीशीटर के घर चल रही थी शादी, तभी आ धमकी 'नकली पुलिस'; ... Priyanka Purohit Case: बेडरूम वीडियो और 2020 का सीक्रेट अफेयर, प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल से नि...

लोगों की बात है कांग्रेस का घोषणापत्रः राहुल गांधी

तेलंगना में चुनावी अभियान को जोरदार तरीके से प्रारंभ किया

राष्ट्रीय खबर

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र न्याय पत्र जारी करने के एक दिन बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के तुक्कुगुडा में अपना चुनावी अभियान प्रारंभ किया। भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह भारत के केवल 3 से 4 फीसद लोगों के लिए काम करती है। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में प्रवर्तन निदेशालय जबरन वसूली निदेशालय बन गया है। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटी – युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और पिछड़े वर्गों के लिए भी लॉन्च की। ‘जन जत्था’ सार्वजनिक बैठक तेलंगाना में पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की आधिकारिक शुरुआत भी थी।

उन्होंने कहा, यह एक क्रांतिकारी घोषणापत्र है जो भारत का चेहरा बदल देगा। यह भारत की आत्मा और लोगों की आवाज़ है। हमने आपके दिल की आवाज सुनी और यह घोषणापत्र तैयार किया। तुक्कुगुड़ा में ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू किया था और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जब हमने तेलंगाना चुनाव के दौरान गारंटी दी, तो वे लोगों की आवाज़ थीं। हमने अपने वादे निभाए हैं,’ उन्होंने कहा।

राहुल ने कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है, लेकिन तेलंगाना में कांग्रेस ने 30,000 नौकरियां प्रदान की हैं और जल्द ही 50,000 और नौकरियां पैदा की जाएंगी। जैसे हमने तेलंगाना में अपने वादे पूरे किए हैं, वैसे ही सत्ता में आने के बाद हम उन्हें पूरे देश में पूरा करेंगे। यह घोषणा पत्र सिर्फ कांग्रेस की गारंटी नहीं बल्कि जनता की आवाज भी है। हमने लोगों की बात सुनी और यह घोषणापत्र बनाया। पाँच न्याय हमारे घोषणापत्र की आत्मा हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार पिछड़ो, दलित और आदिवासियों को भारतीय नौकरशाही, मीडिया और हर क्षेत्र का हिस्सा बनाएगी। केसीआर पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, उन्होंने हजारों फोन कॉल टैप किए और जब उन्होंने सत्ता खो दी, तो उन्होंने सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने जबरन वसूली और धमकियां देकर राज्य पर शासन किया। दिल्ली में मोदी भी वही कर रहे हैं। आज, ईडी वसूली निदेशालय बन गया है, सबसे भ्रष्ट लोग और मंत्री मोदी के साथ खड़े हैं। भाजपा भी कांग्रेस के खाते फ्रीज कर उसे दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस भाजपा से डरने वाली नहीं है. मोदी को ईडी, सीबीआई, आईटी और उनके व्यापारिक मित्रों का समर्थन प्राप्त है लेकिन कांग्रेस को लोगों का समर्थन प्राप्त है।