Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने को खडगे अधिकृत

पार्टी की शीर्ष समिति की बैठक में विचार के बाद लिया फैसला

राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्ली: कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्य समिति इस मामले को लेकर गठित पार्टी की समिति द्वारा तैयार घोषणा पत्र को मंजूरी दे दी है और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को इसे जल्द जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बैठक के बाद  पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में  बताया कि कार्य समिति ने करीब साढे तीन घंटे तक इस विषय पर गहन विचार विमर्श किया और सबकी राय सुमारी के बाद श्री खडगे को इसे जल्द से जल्द जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया  है।

उन्होंने बताया कि श्री खडगे की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा अन्य नेता मौजूद थे। उन्होंने बताया,लकार्य समिति ने  घोषणापत्र को अंतिम मंजूरी देने के लिए श्री खडगे को अधिकृत किया है। इसकी रिलीज की तारीख पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लिए गए निर्णय को आगे बढ़Þाते हुए हमने पांच गारंटियों की जो घोषणा की है सीडब्ल्यूसी ने इन सभी गारंटियों के संदेश को जमीनी स्तर तक प्रसारित करने की योजना तैयार की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,कार्य समिति की जो बैठक हुई वह सिर्फ घोषणा पत्र के लिए नहीं बल्कि हमारे न्याय पत्र के लिए है। भाजपा के पिछले 10 साल के अन्याय काल से देश को मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है।

उन्होंने कहा कि श्री खडगे और श्री राहुल गांधी ने बीते दिनों में पांच न्याय को लेकर 25 गारंटियों की घोषणा की है। बैठक में इन गारंटियों के साथ-साथ आर्थिक नीति, विदेश नीति, संविधान संरक्षण, पर्यावरण और देशहित से जुड़े कई अन्य न्याय के एजेंडे पर भी बातचीत हुई है। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में राहुल ने कई गारंटियों की घोषणा की थी। इनमें किसानों को एमएसपी, बेरोजदारो के लिए तीस लाख नौकरी और महिलाओं को आर्थिक सहायता के अलावा विधानसभा और लोकसभा में महिला आरक्षण जेसै मुद्दे शामिल हैं।