Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द... फतेहगढ़ चूड़ियां में दिनदहाड़े फायरिंग: कांग्रेस पार्षद के चाचा अमरजीत सिंह पर गोलियां चलाईं; अमृतसर... बरेटा में जमीन खरीद में फर्जीवाड़ा: पुलिस थाने की जमीन का कर दिया सौदा, CM मान की मां से गुहार लगाएग... नूरपुरबेदी में डिवाइडर बने 'मौत का फंदा': न रिफ्लेक्टर न लाइटें, रात में टकरा रहे वाहन; स्थानीय लोगो...

यह समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणीः दीपक प्रकाश

चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में होली मिलन समारोह आयोजित

राष्ट्रीय खबर

रांचीः चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट पहाड़ी में चंद्रवंशी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम वर्मा बजरंग वर्मा रविंद्र वर्मा ने आए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि चंद्रवंशी समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-कर कर हिस्सा लेता है। जहां पर भी लोगों को चंद्रवंशी समाज की जरूरत होती है समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में रहता है। उन्होंने कहा कि चंद्रवंशी समाज से मेरा विशेष लगाव है और जब भी समाज के लोग मुझे बुलाते हैं मैं सबसे पहले उनके पास जाता हूं और हमेशा चंद्रवंशी समाज के बीच जाने के लिए व्याकुल रहता हूं।

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि चंद्रवंशी होली मिलन समारोह में आकर मैं अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। समाज के लोग हमेशा दूसरों की मदद करते हैं अपने समाज के अलावा दूसरे समाज के लोगों को भी जागृत करते रहते हैं हर सामाजिक सेवा मे पूरी तन्मयता से करते हैं।

विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि होली उमंग उत्साह और एक दूसरे से मिलने का त्यौहार है। इस मामले में चंद्रवंशी समाज हमेशा बढ़ चढ़कर कार्यक्रम करता है और सामाजिक चेतना जगाता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय रमेश सिंह संजीव विजयवर्गीय कुणाल अजमानी रोशनी खलखो बसंत दास नवीन चंचल ओमप्रकाश गुप्ता अविनाश आर्या उमेश कुमार राहुल चौधरी और चंद्रवंशी समाज के जगदीश सिंह जग्गू बसंत चंद्रवंशी मंटू वर्मा  सत्येंद्र वर्मा राज वर्मा मुन्नालाल वर्मा अनिल वर्मा मनोज वर्मा पप्पू वर्मा रवि वर्मा अविनाश आर्या चंद्रवंशी प्रोफेसर  उमेश कुमार डॉ ओपी सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी