Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

अल्बर्ट एक चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया वामपंथी संगठन के लोगों ने

  • 15 फरवरी 2024 को पूरे राज्य में पुतला दहन

  • सोलह फरवरी को आम हड़ताल और ग्रामीण बंद

  • दिल्ली की घटना के विरोध में स्थानीय प्रतिक्रिया

रांचीः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय अल्बर्ट एक चौक रांची में संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया , जिसमें दिल्ली के बॉर्डर पर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर किसानों पर की जा रही पुलिसिया कार्रवाई एवं  बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में अल्बर्ट एक चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

प्रेस वार्ता एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव, किसान सभा के अजय कुमार सिंह ,बीकेएमयू के राज्य सचिव इम्तियाज खान, सिटी बस यूनियन के नीरज सिंह, इंटक के प्रवीण दुबे ,सीटू के प्रतीक मिश्रा, झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची किसान संघ के अध्यक्ष झवलूलाल महतो, राष्ट्रीय जनता दल किसान मोर्चा के रंजन, यादव संतोष कुमार सहित कई संगठनों के लोग उपस्थित थे।

नेताओं ने कहा की दिल्ली के बॉर्डर पर केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में एमएसपी के लागू करने किसानों पर किए गए मुकदमा को वापस लेने ,स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को लागू करने,ड्राइवरों   के विरोध में बनाए गए  काले कानून को वापस लेने सहित कई मांगों के समर्थन में किसान दिल्ली जा रहे थे। जिस पर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस के द्वारा वॉटर कैनल आंसू गैस के गोले ,लाठी चार्ज एवं कई तरह के आंदोलन कारियो पर करवाई की जा रही है ।

बैठक में संगठनों के नेताओं ने कार्रवाई की निंदा की एवं अल्बर्ट का चौक पर देश के तानाशाह प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया, संयुक्त किसान मोर्चा एवं संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने 16 फरवरी के आम हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील किया 16 फरवरी को कोयला के खनन कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग बंद रहेंगे ,बैंक, एलआईसी,सहित सारे लोग सरकारी कार्य बंद रहेंगे सारे मजदूर हड़ताल पर रहेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में  भी हड़ताल पर रहेंगे और जगह-जगह पर छोटी-बड़ी जुलूस निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में सड़कों पर किसान मजदूर का सैलाब दिखाई पड़ेगा। नेताओं ने कहा कि आम हड़ताल एवं ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाएं कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव अशोक यादव किसान सभा के अजय कुमार सिंह भारतीय खेत मजदूर यूनियन के  इम्तियाज़ खान झारखंड राज्य किसान सभा सुफल महतो इंटक के प्रवीण दुबे नीरज सिंह सिमरन मिंज अवधेश सिंह कृष्ण वर्मा जगन्नाथ उरांव पुरंदर महतो एली सभा एकता प्रतीक मिश्रा संतोष कुमार नागेंद्र चौधरी सुदामा खलको भीम सिंह मुंडा वीरेंद्र कुमार सहित कई जन संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।