Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...

सोनमर्ग के करीब भीषण हिमस्खलन हुआ, देखें वीडियो

राष्ट्रीय खबर

श्रीनगरः काफी देर से आने वाली बर्फवारी का कहर भी अब कश्मीर में दिखने लगा है। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के सरबल इलाके के पास गुरुवार को हिमस्खलन हुआ, जिसमें किसी के हताहत होने या वित्तीय नुकसान की खबर नहीं है। वैसे इस घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया में लोगों का ध्यान आकृष्ट किया है।

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि अत्यधिक तेज गति से आते बर्फ से पहाड़ को देखते हुए इसका वीडियो बनाने वाले भी भागते हुए इस दृश्य को रिकार्ड कर रहे हैं। सरकारी घोषणा के मुताबिक यह हिमस्खलन कल जोजिला सुरंग परियोजना की कार्यशाला के पास, सरबल के करीब हुआ।

देखें हिमस्खलन का वीडियो

मेगा सुरंग परियोजना के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी संभावित जोखिम को कम करने के लिए पूर्वव्यापी उपाय किए गए हैं, जिससे इसमें शामिल सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परियोजना पर काम कर रहे कर्मचारियों को घटना से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

हालिया घटना के आलोक में, जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हिमस्खलन के बढ़ते खतरे के बारे में चेतावनी जारी की है। चूँकि क्षेत्र में सर्दी का मौसम चल रहा है इसलिए सतर्कता और एहतियाती उपाय सर्वोपरि बने हुए हैं।

दरअसल इस बार कश्मीर की वादियों में पहले बर्फवारी नहीं हुई थी जबकि अभी चिल्ला कलां का दौर चल रहा है। इसे दौर को सबसे अधिक ठंड का समय माना जाता है। पहले बर्फ नहीं होने की वजह से यहां के तमाम पर्यटन केंद्र खाली हो गये थे। दूसरी तरफ बर्फ नहीं होने की वजह से यहां के फल उत्पादकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ठंड के समाप्त होने के अंतिम चरण में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए यह स्थिति पैदा कर दी है। बर्फवारी का दौर पूरे हिमालय के इलाके में बसे इलाकों में जारी है। कश्मीर में इस किस्म की भारी बर्फवारी को देखते हुए पहले ही चेतावनी संकेत जारी कर दिये गये थे। इसमें बता दिया गया था कि अचानक से हो रही बर्फवारी की वजह से कई इलाकों में हिमस्खलन भी हो सकता है।