Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

तेलेंगना के अफसर के घर छापामारी में सौ करोड़ की संपत्ति मिली

एसीबी ने बीस स्थानों की तलाशी ली

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः तेलेंगना में सरकार बदलने के साथ ही सरकारी काम काज के तौर तरीके भी बदल गये हैं। इस क्रम में एक सनसनीखेज घटना की जानकारी सामने आयी है। पिछले गुरुवार को राज्य पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने तेलंगाना में एक सरकारी अधिकारी के घर से लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एसीबी की छापेमारी में बालकृष्ण के घर से 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 40 लाख रुपये नकद और दो किलो सोने के आभूषण शामिल हैं। साथ ही 60 विदेशी घड़ियां, 14 आईफोन, 10 मैक बुक और आईपैड, कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैंक जमा और फ्लैट दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

आरोपी सरकारी अधिकारी का नाम शिव बालकृष्ण है। वह तेलंगाना रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के सचिव हैं। वह हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण के निदेशक भी थे। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री केटी राव के कार्यकाल में भी उनपर आरोप लगे थे लेकिन सत्ता के करीबी होने की वजह से उस वक्त उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी।

इस बार की छापामारी के बाद प्रारंभिक जांच के संबंध में एसीबी ने कहा कि शिव बालकृष्ण ने विभिन्न रियल एस्टेट कंपनियों को अवैध रूप से वर्क परमिट जारी किए थे। और बदले में उसने करोड़ों रुपये और महंगे गिफ्ट लिए। मालूम हो कि एसीबी ने बेहिसाब संपत्ति का पता लगाने के लिए बुधवार (24 जनवरी) सुबह ऑपरेशन शुरू किया था। बालकृष्ण के घर और दफ्तर समेत कुल 20 जगहों पर तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि उपलब्ध दस्तावेजों की जांच यह कई अन्य जगहों पर तलाशी ली जा सकती है। बालकृष्ण के खिलाफ गैर आय संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है।