Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना में लोकायुक्त का बड़ा छापा: नागौद बैंक के शाखा प्रबंधक 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ... मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल सड़कें, बारिश में दलदल पार कर स्कूल जा रहे मासूम भरण-पोषण केस में MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्राइवेसी के नाम पर खारिज नहीं कर सकते कॉल रिकॉर्डिंग, फ... छिंदवाड़ा में 100 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे मासूम: 3 बजे छुट्टी कर शाम 7 बजे तक कमरे में बंद रहते ह... गुना में बलराम महोत्सव के दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भारी बवाल भोपाल में दिखा पहला 'जेन अल्फा' प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात... देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ईको कार के उड़े परखच्चे और 4 लोगों की मौत DJB सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट घोटाला: कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने खुद रखीं दलीलें, रिमांड और न्यायिक हिर... केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी ₹13,041 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, रेल और रोड नेटवर्क को मिलेग... गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा: श्रीलंकाई डेब्यूटेंट को गोल्डन डक कर दोहराया अनिल कुंब...

यूको बैंक की जालसाजी मामले में सात शहरों में छापामारी

सीबीआई ने अनेक उपकरण भी जब्त किये

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः सरकारी बैंकों के 41000 खातों में 820 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन! सात शहरों में सीबीआई की छापेमारी हुई है। यूको बैंक के 41 हजार बैंक खातों में आईएमपीएस प्रक्रिया के जरिए 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन की सूचना मिली है। उस लेनदेन को लेकर सीबीआई ने राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों में 67 जगहों पर तलाशी शुरू कर दी है।

करोड़ों रुपये के इस लेन-देन का खुलासा होते ही हंगामा मच गया। हालांकि, सरकारी बैंक अधिकारियों का दावा है कि कुछ निजी बैंकों के खातों से उनके हजारों ग्राहकों के खातों में गलती से पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। हालांकि, बैंक अधिकारियों के दावे कितने सच हैं, इसकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले साल 10 से 13 नवंबर के बीच सात निजी बैंकों के 14,600 खातों से आईएमपीएस प्रक्रिया के जरिए गलती से उनके बैंकों के 41,000 खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया था।

इस संदिग्ध लेनदेन को देखने के बाद सीबीआई ने 21 नवंबर को मामला दर्ज किया। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, सरकारी बैंक ने जिन सात निजी बैंकों का जिक्र किया है, उनमें रुपये का लेन-देन हुआ है। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि पैसा आया है, उन ग्राहकों ने बिना समय बर्बाद किए जल्दी से पैसा निकाल लिया है।

पिछले साल दिसंबर में कोलकाता और मंगलुरु में तलाशी ली गई थी। इस बार सीबीआई राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, जालौर, नागौर, बाड़मेर, फालोरी और महाराष्ट्र के पुणे में तलाशी ले रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस बात पर गौर किया है कि यह वित्तीय लेनदेन कहां और कैसे हुआ, क्या सरकारी बैंक का इस लेनदेन से कोई लेना-देना है या नहीं।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, यूको बैंक और आईडीएफसी बैंक से संबंधित लगभग 130 आपत्तिजनक दस्तावेज, साथ ही 43 डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। डिजिटल उपकरणों में 40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क और 1 इंटरनेट डोंगल शामिल हैं। इन चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही 30 संदिग्धों की पहचान की गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, आज की तलाशी इस मामले में दूसरे दौर की तलाश है। दिसंबर 2023 में, सीबीआई ने कोलकाता और मैंगलोर में 13 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें यूको बैंक के कई व्यक्ति और अधिकारी शामिल थे। यूको बैंक की शिकायत के आधार पर नवंबर 2023 के अंत में मामला दर्ज किया गया था।