Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

वीडियो, पीलीभीत के गांवों में फिर से बाघिन का आतंक

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः पीलीभीत के इलाके के गांवों में फिर से बाघ की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पास के जंगल से निकलकर यह बाघ शहर के समीप सादिया गांव तक आ पहुंचा है। वहां के गांव वालों का दावा है कि शनिवार की देर रात गांव में घुसकर सुअर को मारने के बाद बाघ ने गांव के पास ही डेरा डाल दिया है। हालांकि रविवार को दिन में बाघ की कोई हलचल नहीं दिखी। सूचना पाकर वहां पहुंची वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है। लोगों के मुताबिक यह दरअसल एक बाघिन है।

पहले भी शहर में आयी थी बाघिन

चार दिन पहले अटकोना गांव से पकड़े गए बाघिन की मौजूदगी शहर के चार किलोमीटर के दायरे में देखी जा रही है। गुरुवार को आसाम जंक्शन पर पेट्रोल पंप के पास एक प्लॉट में झाड़ियों में बाघ घुस गया। रात को यहां से निकले और अगले दिन देवा नदी के तट पर पहुंचे। अब इस घटना के तीसरे दिन शनिवार को सादिया गांव की सीमा पर पहुंची और घर में घुसकर सुअर समेत एक बकरी को मार डाला।

रविवार को भी बाघिव सादिया गांव के आसपास थी। मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बाघ की सक्रियता बढ़ जाती है। एसडीओ अंजनी कुमार ने बताया, टीम लगातार बाघिन की लोकेशन पर नजर रख रही है।

इस बाघिन के डर से लोग दो दिनों से डेभा नदी के किनारे सदिया गांव के खेतों में नहीं जा रहे हैं। शुक्रवार की रात यह बाघिन गांव में घुस आई और एक बकरी को मार डाला। इसके बाद वह एक खेत में घुस गया। आसपास के गन्ने के खेतों में बाघिन होने की आशंका है। इसी डर से किसान रविवार को खेत में नहीं उतरे।

कॉलर आईडी पहनने के बाद भी जंगल से निकलकर शहर पहुंचा बाघिन को फिर बेहोश कर पकड़ने की योजना है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ को स्थिति बताई और अनुमति मांगी थी। वहां से अनुमति मिलने के बाद बाघिन को फिर से बेहोश कर पकड़ने की तैयारी चल रही है। वन विभाग के अधिकारी सही जगह पर रेस्क्यू का इंतजार कर रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने कहा कि बाघ को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।