Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...

अलीपुरदुआर के शहरी इलाके में लेपर्ड का आतंक

राष्ट्रीय खबर

अलीपुरद्वार: अलीपुरद्वार शहर में एक बार फिर तेंदुए का खौफ छा गया है। शहर के न्यूटाउन दुर्गाबाड़ी के बाद अब वार्ड नंबर 8 में तेंदुए का खौफ फैल गया है। कल रात दो बजे स्थानीय लोगों ने जंगली जानवर की आवाज सुनी। बाहर निकले तो अज्ञात जंगली जानवर मिला। फिर वार्ड नंबर 8 के इलाके में दहशत शुरू हो गई है। तेंदुए के डर से अलीपुरदुआ के वार्ड नंबर 2 के न्यूटाउन दुर्गाबाड़ी इलाके में ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। इलाके में तेंदुए या अन्य जंगली जानवरों का डर है।

वन अधिकारियों ने शहर के वार्ड नंबर 2 में पिंजरे और ट्रेटॉप कैमरे लगाए हैं। इसके बाद आठवें वार्ड में फिर से अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने यहां बहुत सारे पैरों के निशान देखे। वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वनकर्मियों ने आकर पैरों के निशानों की जांच की है। शहरवासियों का डर बढ़ता जा रहा है।

अलीपुरद्वार नगर पालिका के चेयरमैन प्रसेनजीत कर ने कहा, वार्ड नंबर 2 में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। अब सुनने में आ रहा है कि वार्ड नंबर 8 में अज्ञात जंगली जानवर घूम रहे हैं। नगर पालिका और वन विभाग साथ मिलकर काम कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। वन विभाग और नगर पालिका के आश्वासन के बावजूद स्थानीय निवासियों का डर कम नहीं हुआ है। 2015 में शहर के बीचोबीच चिल्ड्रन पार्क में ही एक वयस्क तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया था, जिससे दोनों इलाकों में खौफ का माहौल है।

शहरी इलाके में इस तरीके से हिंसक जंगली जानवरों का आना आम बात नहीं है। आम तौर पर ऐसे जंगली जानवर पास के गांवों तक आ जाते हैं। इससे पहले भी एक ऐसा ही तेंदुआ गांव से खदेड़े जाने पर भागता हुआ शहरी इलाके में आ गया था। कई घंटे की मशक्कत के बाद ही उसे वन विभाग ने जाल में पकड़कर दोबारा जंगल में छोड़ा था