Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

पाकिस्तान से आयी महिला बेटे के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

सिलिगुड़ीः बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक पाकिस्तानी मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सूत्रों ने कहा कि दोनों लोगों को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में बुधवार को वैध दस्तावेजों के बिना अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तानी मां-बेटे को एसएसबी 41 बटालियन के जवानों ने बुधवार को सिलीगुड़ी के पास खोरीबाड़ी ब्लॉक के पांतंकी इलाके में भारत-नेपाल सीमा से पकड़ा था। एसएसबी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद दोनों को दार्जिलिंग जिला पुलिस खोरीबारी थाने को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला का नाम शाइस्ता हनीफ उम्र 62 साल है। उनके 11 साल के बेटे का नाम आर्यन मोहम्मद हनीफ है।

महिला को गुरुवार को सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया। यह भी पता चला है कि पाकिस्तानी मां-बेटे बुधवार की सुबह नेपाल के काकरविटा से मेची नदी पर बने एशियाई राजमार्ग के पुल को पार कर भारत-नेपाल सीमा के पास पानीटंकी पहुंचे थे। उसी समय एसएसबी जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। रेस्क्यू के बाद एसएसबी जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर दार्जिलिंग पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया पता चला है कि गिरफ्तार मां-बेटे पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में गहनमार स्ट्रीट के सराफा बाजार के रहने वाले हैं।

पिछले साल 29 मई को पाकिस्तान सरकार ने शाइस्ता हनीफ और उनके बेटे के नाम पर पासपोर्ट जारी किया था। मालूम हो कि महिला का पासपोर्ट 2032 तक वैध है। उनके बेटे का पासपोर्ट मई 2027 तक वैध है। पासपोर्ट दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि ये दोनों पाकिस्तान से सऊदी अरब गए थे। वहां से 5 नवंबर को उन्होंने भारत और नेपाल के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराया। 11 नवंबर को वे सऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचे। वहां से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे। गिरफ्तार लोगों के पास से एसएसबी ने काठमांडू से मुंबई और वहां से जेद्दाह एयरपोर्ट तक के टिकट बरामद किए हैं। वहीं 5 नवंबर से प्रभावी नेपाल सरकार टूरिस्ट वीजा, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक मेमोरी कार्ड, दो पेन ड्राइव, 10 हजार नेपाली मुद्रा, 16 हजार 350 भारतीय रुपया, 6 यूरो, 166 रियाल भी बरामद किए गए हैं।