Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया पर 'डिजिटल युद्ध' का खतरा! ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष के बीच महा-साइबर अटैक; इंटरनेट ठप, कई म... ईरान युद्ध की आंच में भारत की रसोई! क्यों थम गई एलपीजी की सप्लाई और कौन है दुनिया का असली 'गैस बादशा... पायरेसी माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! Telegram को सरकार का सख्त अल्टीमेटम— "हटाएं अवैध कंटेंट, वरना खैर न... पापमोचनी एकादशी 2026: व्रत के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वर्जित... Eid Fashion 2026: इस ईद 'फर्शी सलवार' ने लूटी महफिल! नवाबों के दौर की इस ड्रेस की बाजार में भारी डिम... Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ...

श्रीराम प्रतिमा आठ फीट ऊंचे सोने के सिंहासन पर रहेगी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः अयोध्या में रामलला की मूर्ति को 8 फीट ऊंचे सोने से बने सिंहासन पर रखा जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक तैयार किया जाना है, पहली मंजिल का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

राम लला की मूर्ति को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर आठ फीट ऊंचे सोने से बने संगमरमर के सिंहासन पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंहासन राजस्थान के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है और यह 15 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। सिंहासन को राम मंदिर के गर्भगृह में रखा जाएगा। यह आठ फीट ऊंचा, तीन फीट लंबा और चार फीट चौड़ा होगा, मिश्रा ने कहा, गर्भगृह का निर्माण पूरा हो चुका है।

मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर का भूतल 15 दिसंबर तक तैयार किया जाना है और पहली मंजिल का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहली मंजिल पर 17 खंभे लगाए जा चुके हैं और केवल दो खंभे बाकी हैं। मिश्रा ने कहा, उम्मीद है कि पहली मंजिल की छत 15 दिसंबर तक बन जाएगी। परिक्रमा मार्ग के फर्श का काम भी पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अब गृह मंडप के फर्श पर मार्बल बिछाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, यात्री सुविधा केंद्र की तीनों मंजिलों की छतों का निर्माण हो चुका है, जबकि राम मंदिर की बाहरी दीवार के प्रवेश द्वार का काम अंतिम चरण में है और नवंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

मिश्रा ने कहा कि राम भक्तों ने बड़ी मात्रा में सोने और चांदी की वस्तुएं भी दान की हैं। ट्रस्ट के गठन से पहले और बाद में दान की गई ये सोने-चांदी की वस्तुएं, सिक्के और ईंटें पिघला दी जाएंगी। मिश्रा ने कहा, दान की गई वस्तुओं को सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पिघलाकर एक ठोस खंड बनाकर सुरक्षित रखा जाएगा। यह काम एक प्रतिष्ठित संस्था के मार्गदर्शन में किया जाएगा।