Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप सिलीगुड़ी कॉरिडोर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मोदी कालजयी आवाज आशा भोंसले का मुंबई में निधन पूरे देश में अब तक छह करोड लोग गैर मतदाता हो गये

पुडुचेरी का समुद्री तट पूरी तरह लाल देख लोग हैरान

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः पुडुचेरी में समुद्र तट पर जाने वाले लोग मंगलवार को उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने समुद्र के लाल होने की अजीब घटना देखी। इस पर अधिक शोर इसलिए भी मच गया क्योंकि यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां देश विदेश के हजारों लोग हर दिन आते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी किनारे पर वैथीकुप्पम से लेकर गांधी प्रतिमा तक तटीय जल का पूरा हिस्सा लाल हो गया है। तुरंत ही वैज्ञानिकों ने इस रंग का स्पष्टीकरण भी जारी किया, जिसमें बताया गया है कि शैवाल खिलने के कारण लाल हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में समुद्र तट के किनारे कई स्थानों पर लाल रंग देखा गया था। अब अधिक इलाका लाल होने के बाद लोगों को इस शैवाल से संपर्क में जाने से मना किया गया है।

तटीय प्रबंधन विशेषज्ञ और नागरिक समाज संगठन पोंडीकैन के सदस्य ऑरोफिलियो शियाविना के अनुसार, औद्योगिक प्रदूषण या रेड टाइड समुद्र के लाल होने के पीछे कारक हो सकते हैं।

यह घटना पिछले एक सप्ताह में वैथिकुप्पम और समुद्र तट के कुछ अन्य हिस्सों में देखी गई है। रेड टाइड एक विषैला शैवाल है और इसे समुद्री जीवन के लिए हानिकारक माना जाता है। पानी के नमूनों का रासायनिक और जैविक विश्लेषण करने के बाद ही सटीक कारण का पता लगाया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसका कारण रेड टाइड या शैवाल खिलना बताया।

उन्होंने कहा कि पानी का रंग बदलना मुख्य रूप से पोषक तत्वों में वृद्धि के कारण होता है। अन्य राज्यों के कई समुद्र तटों पर नीले और हरे शैवाल के खिलने की भी सूचना मिली है। हम शैवाल के खिलने की जांच कर रहे हैं और नमूने एकत्र किए हैं। अब इन नमूनों के विश्लेषण के नतीजों का इंतजार है।